High voltage drama of kinnars: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में किन्नरों के दो गुटों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने सड़क के बीच एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और नग्न होकर मारपीट की।
High voltage drama of kinnars: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को हाट बाजार में किन्नरों के दो गुटों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। बहस से शुरू हुई बात मारपीट तक पहुंच गई। कपड़े तक फाड़ दिए गए और लात-घूंसों से हमला हुआ। सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसमें बीच बचाव करने के लिए एक भी शख्स सामने नहीं आया।
शुक्रवार को सुठालिया के हाट बाजार में ब्यावरा और लटेरी क्षेत्र के किन्नरों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थानीय किन्नरों ने सिरोंज से आए किन्नरों को पकड़कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने सड़क पर ही कपड़े उतारकर विरोध जताया। विवाद के दौरान कुछ किन्नरों के कपड़े भी फट गए। लात-घूंसों की बरसात होती रही और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी ब्यावरा में किन्नरों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो चुका है। पुरानी रंजिश की वजह से यह तकरार अब सुठालिया में सड़क तक पहुंच गई। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। अब पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना एसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों के गुरु एक दूसरे से बात कर रहे है।