अगर आप 11 फरवरी यानी आज से 23 फरवरी तक कोटा या इंदौर की यात्रा इस ट्रेन से करने वाले हैं, तो आप अपना सुविधा अनुसार आवाजाही करें, क्योंकि ये ट्रेन करीब 13 दिन तक नहीं चलेगी।
राजगढ़/ब्यावरा. इंदौर से चलकर कोटा जानेवाले और कोटा से चलकर इंदौर आनेवाली इंदौर कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी तक नहीं चलेगी, अगर आप 11 फरवरी यानी आज से 23 फरवरी तक कोटा या इंदौर की यात्रा इस ट्रेन से करने वाले हैं, तो आप अपना सुविधा अनुसार आवाजाही करें, क्योंकि ये ट्रेन करीब 13 दिन तक नहीं चलेगी।
जानकारी के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में दोहरीकरण कार्य को लेकर कड़छा-बड़लई स्टेशनों पर काम किया जाना है। इसके लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिससे कई ट्रेनें प्रभावित होंगे। मक्सी-रुठियाई ट्रैक पर चलने वाली इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
चंडीगढ़ इंदौर का बदला रूट
इसी प्रकार चंडीगढ़ इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भी बदल दिया गया है, 17 फरवरी से चंडीगढ़ से चलने वाली चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर होकर चलेगी। 16 और 19 फरवरी को चलने वाली इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस भी व्हाया उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर होकर चलेगी। 20-21 फरवरी तक ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस व्हाया उज्जैन-नागदा-रतमाल चलेगी। 18, 19 और 22 फरवरी को भिंड से चलने वाली भिंड-रतलाम एक्सप्रेस व्हाया उज्जैन-नागदा-रतलाम होकर चलेगी।