राजगढ़

चलती गाड़ी से बच्चों को फेंककर भागा वाहन, जाने कारण?

बच्चा चोरी की आशंका, पुलिस बता रही दुर्घटना, एक बच्चें की मौत, एक गंभीर
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 10:05 AM IST
rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, police, rajgarh police,
चलती गाड़ी से बच्चों को फेंककर भागा वाहन, जाने कारण?

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...

बच्चा चोरों की घटनाओं को लेकर पूरे देश में बबाल मचा हुआ है। इसी बीच गुरूवार को राजगढ़ में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला एक बच्चें की जान चली गई जबकि दूसरे का गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में घायल बालक महेश के पिता भारत सिंह ने बदहवास स्थिति में बताया कि उन्हें बच्चें की दुर्घटना की सूचना मिली थी।

जिसके बाद वे अस्पताल आ गए जहां बच्चें महेश ने बताया कि गुरूवार शाम करीब चार बजे वे डयौढ़ी स्कूल से पडक़र गांव लौट रहे थे। इसी बीच बच्चें ब्यावरा नाके से गुजर रही एक वाहन में सवार हो गए। लेकिन वाहन चालक ने उन्हें टिटोडी में रोकने के बजाए वाहन को भगाना चाहा बच्चों के चिल्लाने पर वे बच्चों को गांव के आगे एक ढाबे के सामने फेंककर चले गए। वाहन से फेंकने पर हरिसिंह पिता रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेश गंभीर रूप से घायल है। हालंकि भारत सिंह खुद को अनभिज्ञ बता रहे है।

सुठालिया के १०८ वाहन ने पहुंचाया अस्पताल
वहीं घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुठालिया १०८ वाहन के चालक दसरथ सिंह और सहायक पानसिंह के माने तो घटना के समय वे पिकअप वाहन के वाहन के पीछे चल रहे थे। चौकी ढाड़ी ढाबे के पास बच्चों ने चिल्लना शुरू किया तो लोंगो ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया । लेकिन आरोपी गाड़ी रोकने की जगह उन मासूम बच्चों को चलती गाड़ी फेंककर चले गए। जिसमे एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जबकि दूसरे को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

राजगढ़ से टिटोडी गांव लौट रहे दो बच्चों को गांव के पूर्व किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे एक बच्चें की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। फिलहाल वाहन की तलाश जारी है।
नितिन भार्गव एसआई कोतवाली राजगढ़

राजगढ़ से ब्यावरा के बीच चोखीढाडी के पूर्व एक वाहन से दो बच्चों को फेंका गया। हम पीछे चल रहे थे। वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया बच्चों की अस्पताल पहुंचाया एक बच्चें ने मौके पर ही दम तोड दिया था।
दशरथ सिंह १०८ चालक

Published on: