राजगढ़

दो दिन तक नवजात बच्चे की मां के साथ हुई ऐसी हरकत, विरोध करने पर हुई हाथापाई

दो दिन तक नवजात बच्चे की मां के साथ हुई ऐसी हरकत, विरोध करने पर हुई हाथापाई
2 min read
Jul 12, 2018
rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, crime, crime news, rajgarh crime, women crime, rape, molstration, police, rajgarh police, women,
दो दिन तक नवजात बच्चे की मां के साथ हुई ऐसी हरकत, विरोध करने पर हुई हाथापाई

राजगढ़/खुजनेर. जिले में लगातार दूसरे दिन महिला से जोर जबरजस्ती का मामला सामने आया है। मंगलवार को जीरापुर में मनचले द्वारा युवती पर चाकू से हमला करने के बाद बुधवार को खुजनेर में नवजात बच्चें की मां के साथ छेडखानी की घटना सामने आई है। शहर के नए बसस्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय में अपने नवजात बच्चें और पति के साथ सोई जामुली थाना नलखेड़ा की निवासी महिला से पास में होटल चलाने वाले आरोपी भूपेन्द्र भिलाला ने जबरजस्ती का प्रयास किया। इतना ही नहीं जब महिला ओर उसके पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगो ने महिला और पति से जमकर हाथपाई भी की जिसमें दोनेा को हल्कीं चोंटे भी आई है। बाद में वे सभी मोके से भाग गए। घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जिसके बाद महिला की शिकायत पर खुजनेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

क्या है घटनाक्रम
जानकारी अनुसार नलखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव जामुनी बाई निवासी महिला मंगलवार को अपने नवजात बच्चें का उपचार कराने के लिए राजगढ़ गई थी। वापस लौटते समय खुजनेर में देरी हो जाने के कारण वे बसस्टैंड पर बने प्रतीक्षालय में सो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे प्रतीक्षालय के पास होटल खोलने पहुंचे आरोपी भूपेन्द्र भिलाला ने महिला से जबरजस्ती का प्रयास किया। इस बीच उसके साथियो ने महिला ओर पति के साथ मारपीट भी की।

महिला की शिकायत के बावजूद खुजनेर पुलिस दिनभर मामले को दबाने का प्रयास करती रही। दबाव बड़ता देख शाम को आरोपी के परिजन खुद उसे लेकर थाने पहुंचे। जिस पर पुलिस ने रस्म अदायगी कर आरोपी को कुछ दूर तक जुलुस निकाला। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने ने न तो आरोपी के साथ मौजूद अन्य युवकों पर कोई मामला दर्ज किया न ही उनकी जानकारी का कोई प्रयास किया। जबकि महिला के पति के अनुसार आरोपी के साथ आए युवकों ने न सिर्फ उनसे मारपीट की बल्कि वे सभी सामुहिक रूप से छेडखानी के प्रयास में थे।

Published on:
12 Jul 2018 11:58 am