राजगढ़

अपनी इस मांग के चलते प्रजापति समाज के ​लोगों ने किया​ विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन

अपनी इस मांग के चलते प्रजापति समाज के लोगों ने किया विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 12:59 PM IST
rajgarh, rajgrh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, cm shivraj singh chouhan, prajapati samaj, casrt, protest, strike,
अपनी इस मांग के चलते प्रजापति समाज के ​लोगों ने किया​ विरोध, विधायक को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
सरकारी भवनों के निर्माण में मट्टी के ईंटो पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रजापति समाज द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। इसी को लेकर गुरूवार को उन्होंने पहले तो शहर में सीमेंट की ईंट से हो रहे पीएम आवास के निर्माण को रोका और फिर नपा का घेराव कर विधायक निवास पहुंच ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में मिट्टी की र्इंट पर लगे प्रतिबंध को हटाने के आश्वसन को कारगर करवाने की मांग की गई।

patrika news ,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
latest hindi news
,
Cm Shivraj Singh Chouhan
,
Prajapati Samaj
, casrt,
protest
,
strike
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/26/raj_3159613-m.jpg">

दरअसल सरकारी निर्माण कार्यो में सीमेंट की ईंट का ही उपयोग करने के से वर्षो से मिट्टी की ईंट बनाकर अपना भरण पोषण करने वाले प्रजापति समाज के पास रोजगार का संकट आ गया है। अप्रैल माह में राजगढ़ के दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी प्रजापति समाज द्वारा की गई मांग के बाद सरकारी निर्माण में मिट्टी की ईंटो पर लगे प्रतिबंध को हटवाने का आश्वसन दिया था। इस मौके पर कैलाश प्रजापति, मुकेश कुमार, सत्यनारायण, प्रकाश प्रजापति, बद्री प्रजापति, कमलेश प्रजापति, धमैन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य मौजूद रहे।

तो करेंगे चक्कजाम
सीएम के आश्वसन के दो माह बाद भी कोई निराकरण नहीं होने से नाराज प्रजापति समाज के लोग गुरूवार को उग्र हो गए। समाज सदस्यों ने संकट मोचन बड़ली पर नगरपालिका द्वारा करवाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास का निर्माण रूकवाया और इसके बाद नगरपालिका पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कामों में मिट्टी से बनी ईंटो का उपयोग करने की मांग करते हुए नपा कार्यालय का घेराव किया। मोके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि शैलेष गुप्ता, सीएमओ हरिओम वर्मा, आदि ने समाज सदस्यों की मांग को शासन तक पहंचाने ओर उनका पक्ष रखने की बात कर नाराज ईंट निर्माताओं को वहां से लौटाया।

इसके बाद सभी लोग विधायक अमर सिंह यादव के निवास पर पहुंच गए जहां उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार सरकारी कामें में मिट्टी की ईंट का उपयोग भी करने के आदेश जारी करने की मांग की और तीन दिन में इस संबंध मे निर्णय नहीं होने पर सोमवार को हाईवे पर जाम करने की बात भी समाज सदस्यों द्वारा की जा रही है।

Published on: