राजगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत!

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत!
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 11:16 AM IST
rajgarh, rajgrah news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, climae, change climate, whether, rainy season, monsoon, mousam,
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत!

राजगढ़। बारिश की शुरुआत होते ही एक बार फिर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से लोंगो की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। जहाँ जिले में आये प्री मानसून के दौरान ही 2 लोग अपनी जान गवा चुके है जबकि पिछले साल की यदि बात करे तो जिले में आकाशीय बिजली से करीब 40 लोंगो की जान जा चुकी है। शनिवार हल्की बूंदा बांदी के साथ हुई बारिश से जिले में दो लोंगो की जान चली गई। पहला मामला लीमाचोहन के मेहताबपुरा मनोज भील की मौत हुई जबकि दूसरा मामला तलेन थाने के चौमा गांव का है, जहां लीला बाई नामक महिला ने आकाशीय बिजली गिर जाने से दम तोड़ दिया।

ट्राफिक व्यवस्था सुधारने ऑटो चालकों को बस स्टाफ को दी समझाइश
बस स्टैंड पर अव्यस्थित वाहनों के खड़े होने के कारण वहां मौजूद दुकानदार और बस स्टैण्ड पर पहुंचे यात्रियों को खासी परेशानी होती है। फिर चाहे ऑटो ले जाने की बात हो या फिर बसों में बैठने की। निर्धारित स्थान पर वाहन खड़े हो। ऑटो स्टैण्ड पर ऑटो खड़े किए जाए और बस स्टैण्ड की व्यवस्थाएं सुचारू रहे। इसके लिए एसपी सिमाला प्रसाद के निर्देशों पर एक बैठक का आयोजन करते हुए सभी को समझाइश दी गई।

एएसपी नवलसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में बुलाई गई इस बैठक में ऑटो चालक, बस मालिक, बस स्टाफ आदि मौजूद था। जिन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जो बसे है वह यथास्थान पर खड़ी की जाए। वहीं ऑटो रिक्षा भी यहां-वहां बस स्टैण्ड पर घूमते नजर न आए। यदि ऐसा होता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑटो रिक्षा के लिए जो स्टैण्ड तय किया गया है वहीं पर खड़े किए जाए।

यदि हाईवे पर ऑटो खड़े होंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही सभी ऑटो को एक लाइन में खड़ा करने के लिए कहा गया। जिसमें नंबर आने पर ही वे सवारियां ले जाए। पुराने बस स्टैण्ड और कालीपीठ रोड की ओर जाने वाले ऑटो घूमघाटी पर बने पार्क में खड़े किए जाए। ताकि यातायात बाधित न हो।

Published on: