राजगढ़

राह चलती स्कूल छात्राओं के साथ हुई ऐसी वारदात, देखकर ग्रामीणों ने उठाया ऐसा कदम

राह चलती स्कूल छात्राओं के साथ हुई ऐसी वारदात, देखकर ग्रामीणों ने उठाया ऐसा कदम
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 4:37 PM IST
rajgarh, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news, mp news, crime, crime in rajgarh,
राह चलती स्कूल छात्राओं के साथ हुई ऐसी वारदात, देखकर ग्रामीणों ने उठाया ऐसा कदम

राजगढ़@प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट...
जिलें में महिला अपराधों के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का असर दिखने लगा है। इनसे भले ही महिला अपराधो में कमी नहीं आई हो लेकिन अपराध के बाद उसके विरोध के प्रति छात्राओं में जागरूकता बड़ी है। मंगलवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब चेनपुरिया गांव से राजगढ़ पढऩे आ रही चार छात्राओं ने अपने साथ हुई छेडछाड़ का भरसक विरोध किया बल्कि उनकी शिकायत के बाद ग्रामीणों ने आरोपियों को राजगढ़ से पकडक़र पुलिस के हवाले भी कर दिया। जहां छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने डूंगरपुर गांव के रमेश बंजारा, मोतीबंजारा और भारत नट पर छेडछाड और पास्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

स्कूूल पढऩे राजगढ़ आ रही थी छात्राएं
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चेनपुरिया गांव में रहने वाली चारो छात्राएं रोज राजगढ़ के कन्याशाला में पडने जाती है। मंगलवार को गांव से आने वाला उनका वाहन छूट गया। ऐसे में चारो छात्राएं परिजनों के कहने पर गांव से गुजर रहे एक बुलेरो वाहन में लिफ्ट लेकर स्कूल के लिए निकल गई। गांव से कुछ दूर निकलने के बाद ही वाहन में सवार तीन आरोपियों ने छात्राओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। ऐसे में छात्राओं ने जबरजस्ती वाहन रूकवाया और उतरकर वापस गांव पहुंची जहां पूरे मामले की जानकारी गांव वालों को बताई।

तब तक छात्राओं से छेडछाड करने वाले वहां से भाग चुके थे। लेकिन छात्राओं की शिकायत के बाद एक ग्रामीण ने राजगढ़ में मौजूद दूसरे ग्रामीणें को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद वाहन को राजगढ़ में खिलचीपुर नाके के पास पकड़ लिया गया। जहां बड़ी संख्या में मोजूद ग्रामीणों और अन्य लोगो ने पहले तो आरोपियों की जमकर धुनाई कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पहुंची छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on: