
राजगढ़। इस समय शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। जिस भी घर में शादी का शुभ मुहुर्त होता है, वह घर खुशियों से भरा होता है। चारो तरफ चहल कदमी, मस्ती, रूठना—मनाना बस यही चलता रहता है। पर, कई बार खुशियों के बीच कुछ ऐसा भी होता है। जो एक पल में दुनिया बदल कर रख देता है।
राजगढ़ का एक परिवार भी अपनी टवेरा गाड़ी से गुना के लोधा समाज सम्मेलन में शादी करने पहुंचा था। गुना से अपने गांव तलेन लौटते समय आज सुबह 5:30 बजे गाड़ी भिड़त हो गई। घटना में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
ऐसे हुआ हादसा
तलेन निवासी परिवार जब गुना के लोधी समाज सम्मेलन से अपने बेटे की शादी कर पुन: अपने गांव लौट रहा था। तब सुबह नेशनल हाइवे नम्बर 5 पर एक अज्ञात ट्रक और टवेरा की भिड़त हो गई। गाड़ी में पांच लोग थे। घटनास्थल पर ही नव नवेले जोड़े के साथ ही परिवार की मृत्यु हो गई। यह घटना बीनागंज बायपास के पास हुई।
आसपास के लोगों के अनुसार यह घटना बहुत ही भयावह थी। हादसे में जो परिवार की हालत हुई वह हमसे देखी नहीं जा रही थी। हमें यह एक्सीडेंट देखकर डर लग रहा था कि कैसे एक ही परिवार के पांचों सदस्यों की एक साथ मृत्यु हो गई। हम अभी तक उस हादसे के बारे में कुछ कह नहीं पा रहे है। ऐसा लग रहा था कि हमार सामने उस परिवार के सदस्यों की लाशे बिछी हुई हैं
एक्सीडेंट देखकर हमने 108 को बुलाया ताकि पास के किसी अस्पताल में उन्हें भेजा जा सकें। पता था कोई मतलब नहीं है। पर, फिर भी अगर किसी के बचने के चांस हो तो बच सकें। पर, ऐसा नहीं हुआ।
पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मृत परिवार के सदस्यों को सूचना दी। जिससे वे वक्त पर आ सकें।