राजगढ़

दिग्विजय सिंह का ‘पॉवर’, कुछ ही घंटों में दिखा चेतावनी का असर

mp news: पूर्व सीएम और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को दी थी 24 तारीख से पहले भगवा झंडा उतारने की चेतावनी..।

2 min read
Dec 22, 2024

mp news: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के कलेक्टर को दिए गए अल्टीमेटम का कुछ ही घंटों के बाद असर हो गया। दरअसल राजगढ़ में चौराहे पर तिरंगे झंडे की जगह भगवा झंडा लहराए जाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने रविवार को राजगढ़ कलेक्टर को अल्टीमेटम देते हुए भगवा झंडा हटाने के लिए 24 दिसंबर तक का वक्त दिया था । दिग्विजय सिंह के अल्टीमेटम के कुछ घंटों बाद ही चौराहे पर लहराए गए भगवा झंडे को उतार लिया गया है।

तिरंगे की जगह लहराया था भगवा झंडा

पूरा मामला कुछ इस तरह है कि राजगढ़ के भारत माता चौराहे पर 3 दिसंबर को बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव ने भगवा झंडा फहराया था। पहले यहां पर तिरंगा झंडा हुआ करता था जिसकी जगह पर भगवा झंडा फहराया गया था। तब भगवा झंडा फहराते वक्त भाजपा विधायक ने कहा था कि राजगढ़ से भगवा झंडा लगाकर हिंदू राष्ट्र की पहल कर दी है। इसका वीडियो भी सामने आया था।


दिग्विजय का पॉवर

जिस जगह पर तिरंगा फहराया जाता था वहां पर भगवा झंडा फहराए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजगढ़ कलेक्टर को अल्टीमेटम दिया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 24 तारीख तक भगवा झंडा उतार लिया जाए और तिरंगा फहराया जाए नहीं तो हम 24 तारीख को भारत का तिरंगा झंडा लगाएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा था कि अगर केसरिया झंडा लगाना है तो मंदिर पर लगाओ। जिसके बाद अब भगवा झंडे को हटा दिया गया है।

Updated on:
22 Dec 2024 09:05 pm
Published on:
22 Dec 2024 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर