4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीभ-नाक काटी, खेत में तड़पती मिली महिला, अस्पताल में मौत

mp news: खेत में तड़प रही बुजुर्ग महिला के पास पड़ी मिली खटिया, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

2 min read
Google source verification
rajgarh

elderly woman found injured in field dies police probe

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई। जिले के भोजपुर थाना इलाके की है जहां बुधवार को एक बुजुर्ग महिला खेत में खून से लथपथ हालत में तड़पती मिली। महिला की नाक और जीभ काटी गई थी। परिजन तुरंत दर्द से तड़प रही महिला को खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिस जगह महिला तड़पती मिली थी वहां पर पास ही खटिया भी पड़ी मिली है जिससे महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

खेत में बनी झोपड़ी में परिवार के साथ रहती थी

मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने मां की हत्या का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया कि मां व भाई-भाभी का परिवार खेत में बनी झोपड़ी में रहता है। 2 साल पहले पिता का निधन हो चुका है और भाई-भाभी व मां खेत में बनी झोपड़ी में ही रहते थे। भाभी करीब 10 दिन पहले राजस्थान में मजदूरी करने गई थी मंगलवार रात को भाई पास के खेत पर पानी देने के लिए गया था और मां झोपड़ी में अकेली थी। देर रात भाई लौटकर आया और खेत में बनी झोपड़ी में सो गया।

जीभ-नाक काटी, तड़पती मिली महिला

बुधवार सुबह जब मृतक का बेटा उठा तो मां झोपड़ी में नहीं थी। तब उसे लगा कि मां शायद गांव गई होगी लेकिन कुछ देर तक जब मां वापस नहीं लौटी तो गांव में तलाश की पर मां का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने आसपास के खेतों में तलाश शुरु की, इसी दौरान खेत में गेहूं के बीच मां गंभीर हालत में तड़पती मिली। मां के चेहरे से खून बह रहा था, वो तुरंत मां को खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर एक खटिया भी मिली है जिससे महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी।