राजगढ़

कुंवारा बताकर बनाया ‘ऑनलाइन रिश्ता’, शादी से इंकार करते ही मांग लिए इतने लाख रूपये

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक कुंवारा बनकर पैसे ऐंठने की फिराक में था।

3 min read
Feb 16, 2026
फोटो- एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी डॉट कॉम से शुरू हुई एक सामान्य बातचीत ने सनसनीखेज आपराधिक मामले का रूप ले लिया है। ब्यावरा शहर थाना क्षेत्र में रह रही शुजालपुर की 25 वर्षीय युवती पर फर्जी पहचान बताकर शादीशुदा युवक द्वारा शादी का दबाव डालने का मामला सामने आया है।

आरोपी मांगने लगा 2.50 लाख रूपये

आरोपी के द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कराया गया। इसके बाद खाते में जबरन पैसे ट्रांसफर किए और बाद में 2.5 लाख की मांग करने लगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस के अनुसार, शहर के एक बैंक में कार्यरत युवती ने विवाह के उद्देश्य से शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। 6 माह पहले दिनेश जाटव नाम से आई रिक्वेस्ट को स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

खुद को बताया बैंककर्मी

युवक व ने खुद को अविवाहित बैंक कर्मी बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखाव परिवार से मिलाने की बात भी कही। शुरुआती बातचीत सामान्य रही, लेकिन कुछ ही समय बाद युवती को उसकी उम्र व व्यक्तिगत जानकारी संदेहास्पद लगी। युवती ने आधार कार्ड दिखाने को कहा तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर दीपक निगम नाम का आधार कार्ड भेज दिया। अलग नाम देखकर युवती का शक गहरा गया व उसने बातचीत बंद कर दी।

बिना अनुमति खाते में ट्रांसफर किए 90 हजार

बातचीत बंद करने के बाद आरोपी ने पीड़िता की बगैर सहमति उसके खाते में दो किश्तों में क्रमशः 50, 40 हजार मासिक करके 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर परिजन दिए। अचानक आई इस रकम से शिकायत पीड़िता व उसके परिजन घबरा गए। बाद में परिवार ने 90 हजार की पूरी रकम वापस लौटा दी।

पीड़िता का कहना है कि यह रकम जानबूझकर ट्रांसफर की गई है ताकि बाद में दबाव बनाया जा सके। युवती ने आरोपी से पूरी तरह संपर्क खत्म कर दिया तो आरोपी आक्रामक हो गया। उसने फर्जी बैंक स्टेटमेंट तैयार कर भेजे और पीड़िता से 2.5 लाख की मांग करने लगा। रकम न देने पर बदनाम करने व परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने अलग- अलग नंबरों से कॉल व मैसेज करने लगा मानसिक तनाव में आकर पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। डिजिटल साक्ष्य, व्हाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की - जा रही है। आरोपी की पहचान व लोकेशन ट्रेस समेत अन्य तरीकों से जांच शुरू की है।- वीरेंद्र सिंह धाकड़, टीआई शहर थाना ब्यावरा

चेहरा एक, नाम कई

पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग- अलग नामों से दस्तावेज तैयार कर रखता था। उसके मोबाइल में अलग- अलग जन्मतिथि व नाम के आधार कार्ड और बैंक आईडी मिले हैं लेकिन सभी में फोटो एक ही व्यक्ति का था। यही नहीं एक दस्तावेज में आरोपी ने पीड़िता की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड भी तैयार किया था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

आरोपी पहले से शादीशुदा

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि, आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है व तलाक भी नहीं हुआ है। फिर भी उसने स्वयं को कुंवारा बताकर पीड़िता पर शादी का दबाव बनाया। दबाव बनाने आरोपी ने पीड़िता का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर उसकी बैंक के हेड ऑफिस भेज दिया। शिकायत पर विभागीय जांच बैठाई गई, जिससे युवती को मानसिक प्रताड़ना व सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। परिवार का कहना है कि आरोपी का मकसद आर्थिक उगाही सहित बदनाम कर दबाव बनाना था।

Published on:
16 Feb 2026 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर