MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा तहसील में जनपद सदस्य के द्वारा अड़ीबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है।
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा तहसील के खानपुरा पंचायत के सरपंच के साथ जनपद सदस्य द्वारा अड़ीबाजी कर शराब पीने रुपए मांगने व न देने पर हाथ थप्पड़ों से जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना खानपुरा गांव की है। यह मंगलवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर आरोपी जनपद सदस्य के खिलाफ मारपीट और अड़ीबाजी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के अनुसार, खानपुरा ग्राम पंचायत से कांग्रेस के सरपंच प्रहलाद सिंह पुत्र रामप्रसाद दांगी निवासी खानपुरा ने रिपोर्ट लिखाई है कि, वह दोपहर एक बजे खानपुरा गांव में शराब के ठेके के पास से निकल रहे थे। तभी उन्हें वहां मिले कांग्रेस से जनपद सदस्य कन्हैयालाल पुत्र गोकुल प्रसाद दांगी निवासी खानपुरा ने रोका और अड़ीबाजी कर शराब पीने रुपए मांगे।
फरियादी सरपंच ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी जनपद सदस्य ने सरपंच को गालियां देते हुए हाथ व थप्पड़ों से जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपी जनपद सदस्य ने आगे से शराब पीने के लिए देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य के खिलाफ अड़ीबाजी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।