राजगढ़

ट्रैक्टर में जा घुसी बच्चों से भरी स्कूल बस, सड़क पर फैला तेल; कांप गए घायल बच्चे

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बच्चों से भरी बस ट्रैक्टर में जाकर घुस गई। जिसमें 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।

2 min read
Jan 13, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में दो साल पहले खत्म हो चुके टैक्स और फिटनेस के बावजूद दौड़ रही खटारा स्कूल बस मंगलवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सवार बच्चों में से 10 को घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हादसा खिलचीपुर में हुआ। जहां एक ट्रैक्टर में पीछे से सरदार पटेल अकेडमी की बस टकरा गई। हादसे के बाद बच्चे घबरा गए। वह काफी देर तक कांपते रहे।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का इंजन टूट गया और सड़क पर ऑइल फैल गया। बस चालक और ट्रैक्टर का चालक बच्चों को मौके पर छोड़ भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मवीरसिंह नागर और टीआई उमाशंकर मुकाती मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। बता दें कि ट्रैक्टर घाटाखेड़ी निवासी ईश्वर दांगी और बस हिनोत्या निवासी रतन सिंह चला रहा था।

बार-बार खराब होती थी बस

हादसे के बाद से बच्चों के अभिभावक गुस्से में है। आरोप लगाया कि स्कूल बस लंबे समय से जर्जर हालत में थी, बार-बार खराब होती थी। चालक बस को रफ्तार से चला रहा था। घायल छात्रों ने बताया कि बस रफ्तार में थी और टक्कर के बाद वह सीट से गिर गई, जिससे पेट में गंभीर चोट आई। उसने आरोप लगाया कि बस का इंजन बार-बार गर्म होता था और उस पर पानी डालकर बस चलाई जाती थी। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने पहुंचाया।

10 से अधिक बच्चे घायल

जिस बस से हादसा हुआ उसमें करीब 35 बच्चे थे। करीब 10 से अधिक घायल हुए हैं। इनमें रक्षा दांगी (10) , राजवीरसिंह खिंची (13), विवेक दांगी (13), कोमल दांगी (13), भेरू सिंह दांगी (14)8, अरविंद दांगी (12), आशीष दांगी (12) सहित अन्य शामिल हैं। फिलहाल सभी घायल बच्चों का निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है। हादसे ने स्कूल बसों की फिटनेस, नियमित जांच और बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on:
13 Jan 2026 05:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर