11 पत्रों के बाद भी नहीं जागी नगरपालिका

सुअरों की भरमार को लेकर लगातार अस्पताल द्वारा लिखे जा रहे पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2016, 10:15 PM IST
rajgarh
rajgarh

राजगढ़. अस्पताल परिसर में गायों के प्रवेश को लेकर काऊ केचर लगा दिए गए हैं, लेकिन इन काऊ केचर का सुअरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। अभी भी अस्पताल में कही भी सुअर आ जाते है।

कई बार तो इन्हें मेटरनिटी वार्ड के पास भी देखा गया। कोई अनहोनी ना हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा 2014 से लेकर आज पर्यंत तक 11 पत्र नगर पालिका को लिखे जा चुके हैं, लेकिन उन पत्रों पर अमल तो छोडि़ए, उन पर कोई जवाब भी नहीं आया। इसके कारण अस्पताल प्रबंधन खासा परेशान हैं। पिछले कुछ सालों में मरीजों या उनके परिजनों को सुअर द्वारा काटे जाने की घटनाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सुअर पालकों से कई बार नगरपालिका अपील कर चुकी है, लेकिन उनके द्वारा इन्हें नहीं हटाया जा रहा। वही नगरपालिका ने शहरभर के सुअरों का खत्मा करने के लिए गोली मारकर उन्हें मारने तक के लिए टैंडर निकाले हैं, लेकिन उस पर भी कोई आगे नहीं आया। ऐसे में यह आदेश भी अब कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। जबकि खुजनेर जैसे शहर में सुअरों का खत्मा किया जा चुका हैं।
Published on: