18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / मां जयपुर की डिप्टी मेयर, तो MBA बेटी बनीं सरपंच, कॉर्पोरेट करियर छोड़ अब करेंगी गांव की सेवा 

मां जयपुर की डिप्टी मेयर, तो MBA बेटी बनीं सरपंच, कॉर्पोरेट करियर छोड़ अब करेंगी गांव की सेवा 

Rajasthan Panchayat Election 2026: शहरी राजनीति से लेकर ग्रामीण सत्ता तक एक ही परिवार का जलवा, जयपुर की उप महापौर सरोज कंवर की एमबीए पास बेटी सौम्या ने टोंक की गेदिया पंचायत से 574 वोटों से जीता सरपंच का चुनाव।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 18 Nov 2026, 12:24 PM IST

Jaipur Deputy Mayor Saroj Kanwar Daughter Sowmya Wins Sarpanch Election Gediya Tonk MBA Graduate

डिप्टी मेयर सरोज कंवर और बेटी सौम्या

राजधानी जयपुर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक ही परिवार का राजनीतिक रसूख चर्चा का विषय बन गया है। जहां एक ओर मां शहर की राजनीति में अहम पद संभाल रही हैं, वहीं अब उनकी बेटी ने भी उच्च शिक्षा (MBA) का कॉरपोरेट करियर छोड़ ग्रामीण सरकार की कमान अपने हाथों में ले ली है।

MBA की पढ़ाई छोड़ चुनी जनसेवा की राह

जयपुर नगर निगम की उप महापौर सरोज कंवर की बेटी सौम्या ने टोंक जिले की गेदिया ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल की है। सौम्या ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 574 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सरपंच की कुर्सी हासिल की है।

कॉरपोरेट के बजाय ग्रामीण विकास को चुना

एमबीए (MBA) की उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद सौम्या चाहतीं तो किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में शानदार पैकेज पर नौकरी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने कॉर्पोरेट करियर को दरकिनार कर जनता की सेवा और ग्रामीण विकास के रास्ते को चुना।

मां शहरी निकाय में, बेटी संभालेंगी गांव की सरकार

इस परिवार में राजनीति और जनसेवा का दायरा शहर से लेकर गांव तक फैला हुआ है। कुछ माह पहले ही सरोज कंवर जयपुर नगर निगम में उप महापौर पद पर आसीन हुई थीं और शहरी विकास व निकाय संचालन में सक्रिय हैं।

अब उनकी बेटी सौम्या ने टोंक की गेदिया पंचायत से सरपंच बनकर ग्रामीण सत्ता की बागडोर संभाल ली है। इस प्रकार यह परिवार शहरी और ग्रामीण दोनों स्तरों की सत्ता का अनूठा केंद्र बन गया है।

दिलचस्प बात यह है कि सौम्या के पति अजीत सिंह ने भी जयपुर नगर निगम के वार्ड 23 से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब पत्नी सौम्या ने शानदार जीत दर्ज कर परिवार की राजनीतिक साख में एक नया और चमकदार अध्याय जोड़ दिया है।