राजगढ़

खदान पर कर रहे थे चौकीदारी, हो गई हत्या, जानिए क्या है मामला….

अवैध खनन से रोका तो कर दी की हत्या, खदान पर चोकीदार थे दोनो मृतक, एक मृतक के भाई ने भगोरो के दो युवकों पर जताया हत्या का संदेह  
2 min read
Nov 22, 2017
querry, sand, querry sand, rajgarh news, murder news, murder in querry of sand, rajgarh news, rajgarh patrika news, mp patrika news, crime, mp crime

राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र के गांव भगोरा के नजदीक कालीसिंध नदी पर बनी एक रेत खदान की चोकीदारी में लगे लोगो की हत्या मंगलवार देर रात कुछ लोगो ने कर दी। हत्या के बाद एक चोकीदार के भाई ने भगोरा गांव के वल्लभ दांगी ओर कालू भिलाला पर हत्या का आरोप लगाया है। फरियादी ज्ञान सिंह गुर्जर की शिकायत पर माचलपुर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

बताया जा रहा है कि कालीसिंध नदी पर बनी यह खदान हरिओम पंवार की है। जिस पर भेरूलाल गुर्जर निवासी भगोरी और कुशाल बैरागी निवासी रनारा छापीहेड़ा चोकीदारी का करते थे। इसी खदान पर रेत चोरी को लेकर भगोरा निवासी वल्लभ दांगी और कालू भिलाला से अक्सर उनका विवाद होता रहता था। जिस को लेकर माचलपुर पुलिस ने पूर्व में भी मामला दर्ज किया था। शिकायत कर्ता के अनुसार मंगलवार रात को भी दोनो आरोपी खदान पर रेत की चोरी करने पहुंचे। और रोकने पर उन्होंने भेरूलाल और कुशाल की हत्या कर दी।

इतना ही नहीं हत्या को दुर्घटना की शक्ल दी जा सके इसके लिए हत्या के बाद आरोपियों ने मृतकों के शव पर ट्रेक्टर भी चढ़ा दिया। फिरयादी के अनुसार देर रात केा जब वह मौके पर पहुंचा तो उसने कुछ लोगो को मौके से भागते हुए देखा बाद में अपने भाई भैरूलाल और कुशाल का शव वहां पड़ा देख पहले इसकी सूचना हरिओम पंवार और बाद में 108 को दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में ले प्रारंभिक जांच शुरू की है। फिलहाल दोनो ही संदेही पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं मृतकों का पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

इनका कहना है

भगोरा को पास रेत खदान में पर चोकीदारी में लगे दो युवको के शव मिलें है। इस मामले में एक मृतक के भाई द्वारा भगोरा के दो लोगो पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच कर रहे है। शीघ्र ही संदेही को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी।

वीरेन्द्र सिंह धाकड़ थाना प्रभारी माचलुपर

Published on:
22 Nov 2017 04:24 pm