राजगढ़

Nitish Kumar या Chandrababu Naidu बनेंगे PM! दोनों कांग्रेस के संपर्क में, पूर्व मंत्री का बड़ा दावा, Video

Nitish Kumar or Chandrababu Naidu become PM : देशभर में INDIA गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन को लेकर एमपी के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा- अभी कुछ भी हो सकता है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू भी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

2 min read

Nitish Kumar or Chandrababu Naidu become PM : मध्य प्रदेश के अंतर्गत स्थित राजगढ़ लोकसभा सीट ( rajgarh loksabha seat ) पर दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) के चुनाव हारने के बाद उनके बेटे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ( former minister jaywardhan singh ) का बड़ा बयान सामने आया है। लोकसभा चुनाव 2024 ( Loksabha Election 2024 ) में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ( MP Congress ) का सूपड़ा साफ होने का कारण उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Former CM Shivraj Singh Chouhan ) की योजना को माना है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि एमपी में कांग्रेस की हार का कारण 'लाड़ली बहना योजना' ( Ladli Behna Yojana ) बनी है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का फायदा भाजपा ( MP BJP ) को पहले विधानसभा चुनाव ( Assambly Election 2023 ) में मिला था और अब इसका असर लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election Result ) पर भी देखा गया है। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) या चंद्रबाबू नायडू ( Chandrababu Naidu ) भी प्रधानमंत्री ( prime minister of india ) बन सकते हैं।

नीतीश या चंद्रबाबू बन सकते हैं PM- जयवर्धन

पूर्व मंत्री ज्यवर्धन सिंह ने कहा कि, देशभर के विपरीत मध्य प्रदेश के जो परिणाम आए हैं, उनकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। वहीं, देशभर में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी हो सकता है कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू भी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

'दोनों नेता कांग्रेस के संपर्क में'

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि, इसपर हमें बारीकी से मंथन करने की जरूरत है। मध्य प्रदेश में जो नरेटिव सेट होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। जयवर्धन का एक और बड़ा बयान भी सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के संपर्क में हैं।

Updated on:
05 Jun 2024 02:30 pm
Published on:
05 Jun 2024 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर