24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा सवाल : नरेंद्र मोदी नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री ? कांग्रेस के ट्वीट ने मचाई खलबली

congress big claim on narendra modi pm oath : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मतगणना के बीच दोपहर 12.26 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दावा किया कि 'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jun 2024, 1:37 PM IST

congress big claim

congress big claim on narendra modi pm oath : लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना जारी है। कई सीटों पर स्थितियां स्पष्ट हो चुकी हैं। बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां 29 की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा निर्णायक बढ़त बनाकर चल रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट उनके बेटे और सांसद नकुलनाथ के हाथ से निकलती दिख रही है। कमलनाथ खुद हार स्वीकार चुके हैं। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए एक ट्वीट ने मतगणना के बीच देश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। कांग्रेस ने दावा किया कि 'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।'

दरअसल, मतगणना के बीच जहां सामने आ रहे देशभर के रुझानों पर गौर करें तो दोपहर 1 बजे तक NDA गठबंधन कुल 289 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि INDIA गठबंधन देश की 236 सीटों पर आगे है। वहीं, 18 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे हैं। ऐसे में देशव्यापी स्तर पर देखें तो पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार INDIA गंठबंधन करीब 110 सीटों पर आगे चलते हुए NDA को अच्छी खासी टक्कर दे रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीट ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- Indore Lok Sabha Seat Result 2024 : इंदौर में NOTA ने बनाया नया रिकॉर्ड, अबतक की सबसे बड़ी जीत भी यहीं होगी

कांग्रेस के ट्वीट ने गर्माई राजनीति

मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा सबसे पहले दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि 'नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।' यही नहीं इसी के कुछ देर बाद दोपहर 12.53 बजे प्रदेश कांग्रेस ने एक और ट्वीट किया कि 'सौ की सीधी एक बात, मोदी का इस्तीफ़ा किसी भी पल, बीजेपी बहुमत से हुई दूर।'