राजगढ़

दिग्विजय सिंह पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, फिर फंसे एमपी के पूर्व सीएम

Police filed FIR against former CM Digvijay Singh in Rajgarh राजगढ में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

less than 1 minute read
Oct 19, 2024
Police filed FIR against former CM Digvijay Singh in Rajgarh

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक और केस में फंस गए हैं। उनपर पुलिस ने एफआईआर FIR दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदेश के राजगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दिग्विजयसिंह सहित 31 लोगों पर केस दर्ज किया है। राजगढ़ जिले के कुरावर में कांग्रेस और सरपंच संघ के हंगामाखेज प्रदर्शन के बाद हुई घटनाओं पर ये केस दर्ज किया गया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 31 लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, चक्का जाम करने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 25 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया है।

कुरावर के तिदोरिया गांव के पास हाईवे पर कांग्रेस और सरपंच संघ ने प्रदर्शन किया था। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसी इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने दो पूर्व विधायकों और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया।

मामले में अब पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित कुल 31 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इन प्रदर्शनकारियों पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और चक्का जाम करने सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। सरपंचों के अधिकार में कटौती के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया था।

Updated on:
19 Oct 2024 06:03 pm
Published on:
19 Oct 2024 05:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर