राजगढ़

सुबह तेज धूप, शाम को झमाझम

अधिकतम में आई 0.7 डिग्री की गिरावट बारिश के बाद चार डिग्री गिरा पारा

2 min read
Jul 09, 2018
Rajgarh On Sunday evening, heavy relief received from Jhajjam rain

राजगढ़. पिछले करीब दस दिन से बारिश की राह तक रहे शहरवासियों और क्षेत्र के किसानों को शनिवार और रविवार को शाम को हुई बारिश ने कुछ राहत दी है। दरअसल पिछले करीब एक हफ्ते से जिलेभर में जारी बारिश के सिलसिले से राजगढ़ और खिलचीपुर छूटे हुए है।

यहां पिछले आठ दिन से बारिश नहीं होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी, जबकि तेज धूप के कारण खेतों में नमी कम होने से सोयाबीन और मक्का की बोवनी को खासा नुकसान हो रहा था। बारिश की खेंच से शनिवार को तो अधिकतक तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया था।

रविवार को पूरे दिन लोग उमस से परेशान रहे। शाम को मौसम बदला और करीब 5.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण दोपहर में करीब 3.00 बजे 37.8 डिग्री पर दर्ज किया गया अधिकतम तापमान बारिश के बाद छह बजे करीब 32.5 आ गया। तेज हालांकि बारिश का यह दौर सिर्फ आधे घंटे रहा। फिलहाल किसानों को फसलों के लिए तेज बारिश का इंतजार है।


अब तक सर्वाधिक बारिश सारंगपुर में
भू राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से शुरू हुए बारिश के मौसम में अब तक सर्वाधिक बारिश सारंगपुर तहसील में दर्ज की गई है। जबकि सबसे कम बारिश पचोर तहसील में हुई है। सारंगपुर में अब तक 32.9 सेमी जबकि पचोर में 7.5 सेमी बारिश हुई है। वहीं राजगढ़ में 10.0, ब्यावरा में 18.3, नरसिंहगढ़ में 17.4, खिलचीपुर में 10.3 और जीरापुर में 21.3 सेमी बारिश अब तक हुई है। ए।


आंधी-तूफान में घरों के उड़े छप्पर
राजगढ़. दिनभर उमस के बाद जहां शाम के समय शहर में बारिश हुई। वहीं राजगढ़ के आसपास कुछ गांवों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। खासकर पाटन गांव के आसपास और गुराडिय़ा के आसपास तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए। वहीं करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से वह कुछ समझ भी नहीं पा

Published on:
09 Jul 2018 10:23 am
Also Read
View All