राजगढ़

Rajgarh Horrific Accident: 13 बारातियों की मौत से छाया मातम, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी दुखी

Rajgarh Horrific Accident: एमपी के राजगढ़ जिले में हुए इस भीषण सड़क हादसे में 13 लोग की मौत हो गई, 40 घायल हुए हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गईं। हादसे से आहत राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी दुखी, X पर जताईं संवेदनाएं...

3 min read
Jun 03, 2024
Rajgarh accident

Rajgarh Accident News Update: राजस्थान के झालवाड़ जिले से बारातियों को लेकर आ रहा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित रविवार रात पिपलौदी जोड़ के पास खाई में गिरकर पलट गया। इसमें तीन बच्चों व तीन महिलाएं समेत 13 की मौत हो गई। दूल्हा मोतीलाल समेत 40 घायल हैं। 30 जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर हालत में 6 को भोपाल रेफर किया गया। हादसा रात 9 बजे पिपलौदी जोड़ पर हुआ।

ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप मोतीपुरा गांव के मोतीलाल की बारात राजगढ़ जिले के सीएम ने हाल पूछा सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कलेक्टर को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था को कहा। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपए मंजूर किए। कमालपुरा गांव में हेमराज के यहां आ रही थी। घायल बाराती ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था।

बता दें कि हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के हैं। ट्रॉली में करीब 70 बाराती थे। मौत केवब उन लोगों की हुई, जो ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दब गए। मृतकों के शव जेसीबी मशीन की सहायता से निकाले गए।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी दुखी

राजगढ़ हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु बड़ी दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इधर एमपी सीएम मोहन यादव ने भी ट्विट

राजगढ़ दुर्घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि 'राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है... हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।'

मुख्यमंत्री ने घायलों के हालचाल पूछे

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले में हुए हादसे में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हादसे के बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित से घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मृतकों के शवों को उनके गांव तक भिजवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रुपए और घायलों के इलाज के लिए 5-5 हजार रुपए की राशि मंजूर की।

राज्यमंत्री ने भी जताई शोक संवेदना

बड़ी ही दुखद घटना है। प्रभावित परिवार को ईश्वर यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। प्राथमिक रूप से जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10,000 रुपए और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घायलों का पूरा इलाज मुफ़्त कराया जाएगा। मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। अस्पताल के सभी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
-नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री मप्र शासन

मृतकों की सूची

  1. रूपाबाई,(22) बारां
  2. रामदयाल (9) मोतीपुरा
  3. आकाश(5) मोतीपुरा
  4. अभी (3) बारां
  5. बादाम बाई (70) गजबाड़ी
  6. शिवम (12) मोतीपुरा
  7. रामकली (25) बारां
  8. राधा (20) मोतीपुरा
  9. अरविंद (18) बिट्टूखेड़ी
  10. विशाल (17) भगवतपुरा
  11. सुनील (20) भगवतपुरा
  12. रामपाल (20) भगवतपुराॉ
  13. बरजी (50) दिगोतजागीर

दूल्हे को मामूली चोटें

हादसे में दूल्हे मोतीलाल को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह सदमे में है। इकलेरा के समीप मोतीपुरा गांव में रहने वाले गब्बालाल के पुत्र मोतीलाल की बरात राजगढ़ जिले के कमालपुरा में हेमराज के यहां आ रही थी। हेमराज की पुत्री सोनिया का सोमवार को मोतीलाल से विवाह होना है।

Also Read
View All

अगली खबर