आरटीओ ने पांच स्कूल बस और एक बाइक की जब्त

बाइपास पर वाहनों की धरपकड़ हुई तेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2016, 11:21 PM IST
rajgarh
rajgarh

ब्यावरा. निजी स्कूलों में संचालकों की मनमानी भले ही न रुकी हो, लेकिन स्कूल बसों और यात्री बसों पर शिकंजा कसने की कवायत परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है। बीते सप्ताह से लगातार आरटीओ की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को आरटीओ ने बाइपास पर धरपकड़ की। परिवहन विभाग की टीम ने बाइपास पर पांच स्कूल बसों और एक बाइक पकड़ी। शहर के नामी स्कूल आईपीएस की बस में परमिट नहीं था।

वहीं, अन्य आइडिल और इंडियन कॉन्वेंट सहित अन्य स्कूलों के वाहन भी आरटीओ ने पकड़े। सभी स्कूल वाहनों में परमिट नहीं थे। साथ ही फिटनेस भी कई वाहनों का नहीं था। आरटीओ ने बाइपास पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर चालकों को हिदायत भी दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आरटीओ ने कई स्कूलों के वाहनों की धरपकड़ की थी।

आरटीओ ने कार्रवाईके दौरान एक बाइक भी पकड़ी, जिसमें 2007 से लेकर अभी तक का कोईरिकॉर्ड उपलब्धनहीं था।न रजिस्ट्रेशन, न नंबर और न ही बीमा। इस पर बाइक को थाने पहुंचाया गया। आरटीओ ने बताया कि 2007 से लेकर अभी तक टैक्स और अन्य जुर्माना उक्त बाइक वाले से वसूला जाएगा।
Published on: