2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास: श्रीलंका को हराकर पहली बार ICC वनडे रैंकिंग में टॉप-6 पर पहुंचा, बांग्लादेश-इंग्लैंड भी पिछड़े

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका को पछाड़कर अफगानिस्तान ICC वनडे रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 2 Nov 2026, 5:20 PM IST

Afghanistan ODI Rankings

अफगानिस्तान, ODI रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंचा (सोर्स-IANS)

अफगानिस्तान ने पहली बार 'ICC मेंस वनडे टीम रैंकिंग' में छठा स्थान हासिल कर लिया है। इस उछाल के साथ अफगानिस्तान श्रीलंका से आगे निकल गया। साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कदम रखने के बाद से अफगान टीम की तेज प्रगति एक बड़ी उपलब्धि है। अफगानिस्तान ने रैंकिंग लिस्ट में बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को भी पछाड़ दिया है।

अफगानिस्तान का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

ICC मेंस वनडे टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान को बड़ी उपलब्धि मिली है। यह नया मुकाम वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है, जिसने अपने 191 मुकाबलों में 96 जीते हैं।

अफगानिस्तान का एक मजबूत टीम के रूप में उभार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में स्पष्ट तौर पर नजर आता है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

इससे साबित हुआ कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहीं अधिक अनुभवी टीमों को भी कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखता है। सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि टीम की प्रगति सबसे छोटे प्रारूप में भी देखने को मिली, जहां उसने पहली बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अफगानिस्तान की मजबूत दावेदारी

हालिया नतीजों ने भी अफगानिस्तान की दावेदारी को और मजबूत किया है। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 4-0 से 'क्लीन स्वीप' किया। इसके बाद जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ त्रिकोणीय सीरीज में अजेय रहते हुए खिताब जीता।

हाल ही में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत 115 रेटिंग के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका (104 रेटिंग प्वाइंट्स) और पाकिस्तान (104 रेटिंग प्वाइंट्स) और ऑस्ट्रेलिया (102 रेटिंग प्वाइंट्स) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।

इसके बाद अफगानिस्तान 94 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ छठे पायदान पर मौजूद है, जबकि श्रीलंका (94 रेटिंग प्वाइंट्स) सातवें पायदान पर है। इंग्लैंड (93 रेटिंग प्वाइंट्स), बांग्लादेश (81 रेटिंग प्वाइंट्स) और वेस्टइंडीज (79 रेटिंग प्वाइंट्स) क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर है।

वनडे रैंकिंग में भारत टॉप पर

टीमों की वनडे रैंकिंग की बात करें, तो टीम इंडिया पहले स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम की बात करें, तो उनके 115 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की है, जिनके 109 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। 104 प्वाइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर मौजूद है। पाकिस्तान टीम ने हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज में जीत हासिल की और इसी के साथ उन्होंने रैंकिंग में छलांग लगाई और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवें नंबर मौजूद है।