2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-NCR में बारिश से मिली राहत खत्म, फिर बढ़ेगा वायु प्रदूषण, सुबह-शाम सर्दी की दस्तक

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। बारिश से मिली राहत के बाद फिर से वायु प्रदूषण बढ़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 2 Nov 2026, 1:36 PM IST

Delhi-NCR weather

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बारिश और तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण से मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया था। कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया था और प्रदूषण का स्तर ग्रीन जोन तक पहुंच गया था। हालांकि, अब मौसम में बदलाव के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक में दोबारा बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे हैं।

आने वाले दिनों में फिर खराब होगी हवा

आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। AQI लाल निशान के पार जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी 2 नवंबर से 7 नवंबर तक के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

लगातार साफ मौसम और बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों का प्रभाव फिर से बढ़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को एक बार फिर प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कितना रहेगा तापमान?

IMD के मुताबिक, 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। 4 नवंबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके बाद 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 6 और 7 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आर्द्रता का स्तर भी 60 और 85 प्रतिशत के बीच दर्शाया गया है। पूरे सप्ताह मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि 2 से 7 नवंबर तक किसी भी दिन मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश के बाद साफ हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा में अब दोबारा प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। मौसम शुष्क रहने, बारिश नहीं होने और तापमान में गिरावट के बीच प्रदूषक तत्वों का प्रभाव बढ़ सकता है।

सुबह-शाम सर्दी की दस्तक

दिल्ली-NCR में सुबह और देर शाम के समय लोगों को प्रदूषण के साथ हल्की ठंड का भी एहसास होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता पर नजर रखने की जरूरत होगी। प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।