राजगढ़

Breaking News : ब्यावरा में जेड प्लस सुरक्षा के बीच संत समागम, 31-1 को होगा राधा स्वामी सत्संग

होटल, रेस्त्रां, लॉज एडवांस में बुक, संत को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, प्रशासन तैनात रहेगा-बड़ी संख्या में अनुयायी जुटने के आसार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ ही व्यवस्था संभालेगी पुलिस

2 min read
Breaking News : ब्यावरा में जेड प्लस सुरक्षा के बीच संत समागम, 31-1 को होगा राधा स्वामी सत्संग

ब्यावरा.बड़े स्तर पर होने वाले राधा स्वामी सत्संग की तैयारियां दूधी में जोरों पर चल रही है। यहां मुख्य संत 31 जनवरी और 1 फरवरी को आएंगे। शासन स्तर पर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी, साथ ही तमाम व्यवस्थाएं शासन-प्रशासन स्तर पर मैनेज की जाएगी।
दरअसल, इन्हीं तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर-एसपी और स्थानीय अधिकारी, पुलिसकर्मी शुक्रवार को सत्संग स्थल दूधी पहुंचे। जहां उन्होंने मुआयना कर सत्संग टीम से बात की। वहां से आए सदस्य ने उन्हें कार्यक्रम का शड्यूल बताया और कहा कि अलग-अलग दिन इसके लिए तय किए हैं। वर्तमान में वहां अनुयायी आना शुरू हो गए हैं, बड़ी संख्या में मौजूद लोग वहां सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी, एसडीएम अंशुमन राज, नरसिंहगढ़ एसडीओपी, तहसीलदार ब्यावरा महेंद्रप्रताप सिंह किरार, थाना प्रभारी करनवास अजय यादव, देहात थाना प्रभारी राम कुमार रघुवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
अंदर प्राइवेसी, परिसर के बाहर की व्यवस्थाएं संभालेगा प्रशासन
सत्संग स्थल के भीतर अनुयायी और राधा स्वामी सत्संग के सदस्य व्यवस्थाओं में लगे रहते हैं। पूरी प्राइवेसी अंदर परिसर में रखी गई है, जहां कोई मोबाइल फोन, कैमरा इत्यादि नहीं ले जाने दिया जाता है। प्रशासनिक टीमें भी पूरी तरह से बाहर ही रहेंगी। जिनमें कार्य पालिक मजिस्ट्रैट और पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। पुलिस हाइवे पर यातायात संभालेगी। साथ ही यहां पहुंचने वाले अनुयायियों के आने-जाने में असुविधा न हो इसके लिए बेहतर ट्रैफिक उपलब्ध करवाएगी।

जेड प्लस सुरक्षा के साथ आएंगे संत
राधा स्वामी सत्संग में प्रवचन करने वाले मुख्य संत को शासन स्तर पर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जिले में भी वह सुरक्षा उन्हें दी जाएगी। अतिरिक्त इंतजाम पुलिस, प्रशासन ने इसे लेकर किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा जल्द ही मिलने वाला है। इसी आधार पर शासन-प्रशासन उनकी अगवानी में हर बार लगा रहता है। इस बार भी उनके आयोजन को लेकर शासन की टीम ने मुआयना किया, व्यवस्थाएं देखीं।
चार माह पहले से बुक हैं होटलें-लॉज
ब्यावरा की तमाम होटलें, लॉज इत्यादि करीब चार माह पहले से इस आयोजन के लिए बुक हैं। कुछ होटल जो निर्माणाधीन थीं वे बनना ही इसलिए शुरू हुई कि राधा स्वामी सत्संग के दौरान उन्हें देना है। हर बार जनवरी-फरवरी माह में जब भी संत के प्रवचन होते हैं तो इसी तरह से होटलें बुक हो जाती है। साथ ही बड़़े स्तर पर अनुयायी वहां जुटते हैं। जिले के साथ ही अन्य प्रदेश से तक लोग यहां पहुंचते हैं।

Published on:
28 Jan 2023 07:07 pm
Also Read
View All