राजगढ़

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, देखकर उड़ गए होश

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, देखकर उड़ गए होश
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 5:39 PM IST
sex racket
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, देखकर उड़ गए होश

ब्यावरा@राजेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट...

राजगढ़ बाइपास चौराहे पर देह व्यापार की सूचना पर शनिवार दोपहर पहुंची पुलिस ने एक घर से तीन युवतियों के साथ एक महिला को पकड़ा और थाने ले गए। यहां के रहवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी कि देर रात यहां गाडिय़ां आती हैं और बाहर से लड़कियां बुलवाई जाती है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ बाइपास चौराहा की श्रीराम कॉलोनी में मूखबीर की सूचना पर डायल-100 पहुंची, वहां से तीन युवतियां, एक महिला सहित सोयतकलां निवासी एक युवक मिला। पुलिस सभी को थाने ले गई जहां पूछताछ की गई, लेकिन पूरे समय वे मनघडंत कहानियां बतातीं रही। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल जब्त कर लिए, साथ ही घर की भी पूरी तलाशी ली। दिनभर उनसे पूछताछ की देर रात तक भी पुलिस जांच में जुटी रही। बता दें कि राजगढ़ बाइपास चौराहे पर लंबे समय से चल रहे इस तरह के गौरख धंधे पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पाई है। रहवासियों के मुताबिक करीब आठ से 10 साल से सरेआम यहां देह व्यापार किया जाता है लेकिन कोई प्रतिबंध नहीं लग पाया।

महाराष्ट्र और भोपाल की युवतियां
सूत्रों की मानें तो चौराहे पर स्थित उक्त मकान में हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल बुलाई जाती हैं। लंबे समय से चल रहे इस गौरख धंधे पर कभी बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई। युवतियों से जब थाने में पूछताछ की गई तो किसी ने अपना पता भोपाल बताया तो एक महाराष्ट्र की निकली। हालांकि स्पष्ट और आडई कार्ड के साथ प्रमाणित पता पुलिस को शाम तक भी युवतियां, महिला नहीं दे पाए। उनके साथ एक युवक भी था। बताया जाता है कि उक्त जगह हर दर में हर तरह की कॉल गर्ल बुलाई जाती है।

पुलिस के सामने बनातीं रही कहानियां
पुलिस ने हर तरह से उनसे पूछताछ की, इस पर युवतियों ने मनघडंत कहानियां बताईं। ब्यावरा बाइपास पर ही रहने वाली मुख्य महिला ने बताया कि ये तीनों लड़कियां मेरी दोस्त हैं, हम लोग भोपाल से ही साथ रहते हैं और चित्तौडग़ढ़ घूमने गए थे। पुलिस ने उनसे पूरा पता जाना तो किसी ने भोपाल की कॉलोनी का बताया तो किसी ने कहा कि पति ढाबे पर काम करता है। वहीं, महिला ने कहा कि मेरे पति बाहर रहते हैं मैं बरतन धोने का काम करती हूं। पुलिस ने हर स्तर पर उनसे पूछताछ की, लेकिन वे सही जानकारी नहीं दे पाई पूरे समय गुमराह करती रहीं।

रहवासी परेशान, एसपी से कर चुके हैं शिकायत
श्रीराम कॉलोनी और राजगढ़ बाइपास क्षेत्र के तमाम रहवासियों ने अपनी परेशानी पुलिस को बताई। उन्होंने कहा कि हर दिन और रात में आने वाली गाडिय़ों, लड़कियों सहित अन्य लोगों से हम तंग आ चुके हैं। शिकायत करो तो संबंधित महिला बदतमीजी करती है। सरेआम चलने वाले इस देह व्यापार के गौरखधंधे को लेकर हम पहले भी पुलिस को अवगत करवा चुके हैं। रहवासियों ने एसपी से भी लिखित शिकायत वर्ष-2016 और उसके बाद भी की लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। हर दिन होने वाले अनैतिक कृत्यों से कॉलोनी का माहौल बिगड़ रहा है, साथ ही हमारे परिवार, बच्चों पर इसका गलत असर पड़ रहा है। अब फिर से रहवासियों ने एक जुट होकर कड़ी कार्रवाई और इस धंधे को पूरी तरह से बंद करवाने की मांग की है।

नियमानुसार ही होगी कार्रवाई
मेरे पास शिकायत यदि आती है तो मैं नियमानुसार कार्रवाई करवाती ही हूं। मैं संबंधित थाने में बात करती हूं, पूछताछ और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मैं बात करती हूं।
-सिमाला प्रसाद, एसपी, राजगढ़

Published on: