राजगढ़

Rajgarh Crime: तीन थानों के लिए चुनौती बना चोरी का लोडिंग वाहन, हाईवे किनारे मिला

Stolen Loading Vehicle: चोरी के लोडिंग वाहन से चोरों ने की चोरी, गोदाम की शटर काटकर पांच बोरी अनाज किया चोरी।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 9:08 PM IST
Rajgarh Stolen Loading Vehicle
stolen loading vehicle used in grain warehouse theft found raghogarh, हाईवे किनारे मिला लोडिंग वाहन (Source-Patrika)

Rajgarh Stolen Loading Vehicle: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के ढकोरा रोड से चोरी हुआ लोडिंग वाहन तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वाहन चोर गिरोह ने लोडिंग ऑटो चोरी करने के बाद इसी वाहन से जामनेर में अनाज व्यापारी के गोदाम को निशाना बनाया और गोदाम की शटर काटकर चार बोरी सरसों और एक बोरी सोयाबीन चोरी की और बाद में दूसरे वाहन में अनाज लादकर फरार हो गए। वारदात में इस्तेमाल किया गया चोरी का लोडिंग वाहन कई दिनों बाद राघौगढ़ के नजदीक स्टेट हाईवे पर लावारिस हालत में मिला। राघौगढ़ पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। जामनेर पुलिस के अनुसार उक्त वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम देने में उपयोग हुआ है। लेकिन वाहन चोरी और गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का अब तक पता नहीं चल सका है।

13 नवंबर को चोरी हुआ था लोडिंग वाहन

जिस लोडिंग वाहन से गुना में चोरी की वारदात हुई है, वो 13 नवंबर को शहर के ढकोरा रोड से चोरी हुआ था। इसके बाद चोरों ने मधुसूदनगढ़ सड़क मार्ग पर जामनेर के अनाज व्यापारी संतोष जैन के गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम की शटर काटकर चार बोरी सरसों और एक बोरी सोयाबीन ले गए। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर की रात मोईया के पास चोरों ने लोडिंग वाहन से अनाज दूसरे वाहन में शिफ्ट किया और मौके से निकल गए। इस पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जामनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

राघौगढ़ में हाईवे किनारे मिला चोरी का वाहन

चोरी हुआ लोडिंग वाहन कई दिनों तक कहां रहा और किन रास्तों से होते हुए राघौगढ़ पहुंचा, यह पुलिस सुरक्षा के लिए चुनौती बन गया है। वाहन राघौगढ़ के नजदीक स्टेट हाईवे पर पत्थरों के बीच खड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वाहन बिना स्टेपनी के कई दिनों से वहां खड़ा था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की आवाजाही का पता लगाने में जुटी है। ब्यावरा से वाहन चोरी होने, जामनेर में गोदाम पर वारदात और राघौगढ़ में वाहन मिलने की घटनाओं के तार जोड़कर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अब तक चोर गिरोह के हाथ नहीं आने से मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

Updated on:
28 Nov 2026, 9:08 PM IST
Published on: