राजगढ़

विद्यार्थियों को परीक्षा में लाना होगा सैनेटाईजर, पानी की बोतल, जानें कब मिलेगा कक्षा में प्रवेश और पेपर-कापियां

विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एमपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2022, 10:49 AM IST
important_news_for_students_appearing_for_board_exams.png
board exam

राजगढ़. 18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कराई जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हो रही है। मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत भी तेजी से सुधर रहा है। विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एमपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पानी की बॉटल, सैनेटाइजर सहित ये जरूरी चीजें लेकर आना होगा।

प्रायोगिक परीक्षाएं 12

नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगित परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आंवटित परीक्षा केंद्र पर 18 फरवरी से 20 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियों और समय की जानकारी के लिए प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है, आवश्यकता पडऩे पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी। परीक्षा केंद्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 09.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा, परीक्षा कक्ष में सुबह 09.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के बाद 09.50 बजे के पूर्व छात्रों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पहले यानी 09.55 बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर समस्त विषय के प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा एवं स्वध्यायी छात्रों के लिए 80 अंकों के प्राप्तांक का 100 प्रतिशत अधिभार देकर अंकसूची प्रदान की जाएगी।

कोविड के बीच परीक्षा में यह हैं निर्देश

-परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

-समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 9.30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

-परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात् छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

-परीक्षा केन्द्र पर सभी छात्रों को अपने नाक, मुंह को मास्क, नकाब, कपड़े से ढंककर रखना एवं फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

-सभी परीक्षार्थी हैंडड सेनिटाइजर की छोटी बोतल अवश्य रखें।

-अभिभावक बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे बीमार ना हो।

-परीक्षार्थी यथासंभव स्वयं के लिए पेयजल की बोतल में लेकर आएं।

परीक्षा में तमाम सावधानियां रखी जाएंगी

शासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन कराया जाए, इसके लिए हम लगातार स्कूलों के निरीक्षण के साथ ही प्रबंधन को निर्देश दे रहे हैं , परीक्षा में तमाम सावधानियां आवश्यक रूप से रखी जाएगी।
-बीएस बिसोरिया, जिला शिक्षा अधिकारी राजगढ़

Updated on:
3 Feb 2022, 10:49 AM IST
Published on: