राजगढ़

राजगढ़ में दरोगा कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में जिले में दो पाॅजिटिव केस

Covid 19 शनिवार को जिले में दो पॉजिटिव केस आने के बाद अब संख्या हुई 10
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2020, 9:26 PM IST
RPF constable corona positive in Khandwa  
RPF constable corona positive in Khandwa 

कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। राजगढ़ में शनिवार को दो मामले सामने आने के बाद हड़कम्प मचा है। आज मिले केस में एक सब इंस्पेक्टर के भी पॉजिटिव होने की सूचना है। पुलिस विभाग के किसी के कोरोना पॉजिटिव होने का जिला का यह पहला मामला है।

शनिवार को राजगढ़ जनपद के बोड़ा गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह जनपद के नौवां केस था। जिले में नौवां केस के मिलने के कुछ ही देर बाद एक और रिपोर्ट ब्यावरा से आ गई। ब्यावरा सिटी थाने के एक एसआई के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एसआई की ट्रेवल हिस्ट्री में टोल प्लाजा के एक संक्रमित युवक के संपर्क में आने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना का रहा कि संक्रमित युवक के संपर्क में आने के बाद एसआई भी संक्रमित हो गए।
राजगढ़ में अब तक 10 पॉजिटिव केस की पुष्टि हो चुकी है। जिले में अबतक 873 कोरोना संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। इसमें 10 पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 788 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 84 मामले लंबित हैं। एक मौत भी कोरोना से हो चुकी है। 87 लोग ठीक होकर घर भीबजा चुके हैं।

Published on: