राजगढ़

बीज मेले में सिखाया परंपरागत तरीकों से कैसे कम करे खेती की लागत

मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और खेती को लाभ धंधा बनाने आयोजित हुआ बीज मेला
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 11:23 AM IST
SOIL, formar, kheti, rajgarh news, rajgarh patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
Bonus to farmers distributed in Kisan Sammelan

राजगढ़। जिले में पिछले दो दशकों में रासयनिक खेती का चलन तेजी से बड़ा है। हर फसल के दौरान खेतों में बड़ी मात्रा में रासायनिक खाद पदार्थ का उपयोग करने के कारण जिलें की मिट्टी धीरे धीरे अपनी प्राकृतिक उर्वरता खोती जा रही है। इधर आधुनिक संसाधनों और खाद बीज का उपयोग करने के कारण खेती की लागत भी बड़ती जा रही है। यहीं कारण है कि अब एक बार फिर जिले में परंपरागत खेती की आश्वयकता लगने लगी है।

इसी को लेकर कृपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मंगलवार को पास के गांव फतेहपुर में बीज मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद पांच गांवों के सैकड़ो किसानों को परंपरागत खेती की सलाह देते हुए उन्हें परंपरागत बीज तैयार करने, और इसके लिए परंपरागत संसाधनो का उपयोग आधुनिक तरीकों से करने के उपाय बताए गए। मेले में किसानों की जानकारी के लिए देसी बीजों की प्रर्दशनी भी लगाई गई।

दी सुरक्षित कृषि की जानकारी
कृषि वैज्ञानिक डा कुमरावत ने किसानों को बतााया कि देशी बीजों को खुद कैसे तैयार करें और जरूरत पडऩे पर एक दूसरे को देकर अलग अलग फसल तैयार करें। कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी राजेश उपाध्याय द्वारा गोबर गैस बनाने की विधि अनुदान के साथ साथ मिट्टी परीक्षण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। वहीं उद्याानिकी विभाग के राहुल पाटीदार ने कम पानी और आसानी से उगनेवाली फसलों की जानकारी दी। जिससे लोगों को फसलों के बारे में ज्ञान मिल सके और वे बेहतर फसले लगा सके।

मौजूद विशेषज्ञों ने बताया कि इन विधियों को अपनी खेती प्रक्रिया में शामिल कर कम लागत में सुरक्षित और लाभ वाली खेती की जा सकती है। इस मौके पर संस्था के सहनिर्देशक फादर सीजू, मुकेश पलासिया, पवन सोनी, संतोष मेवाडे रामबाबू दांगी सादिक खान, कन्हैया लाल वर्मा, धापू दांगी, रितु सिसोदिया, समेत सैकड़ों किसान महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Published on: