
राजगढ। जिले के सारंगपुर में पुलिस प्रशासन की सुस्ती के चलते चोर अब पुलिस को ही अपनी चुनौती देने में लग गए है। मामला पुलिस थाने से मात्र 50 कदम की दूरी पर स्थित दुकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया और न ही यहां गश्त की गई। इस कारण ही चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना से महज 50 कदम दूर स्थित मालवा इंजीनियरिंग वर्कशॉप पर चोरों ने दुकान की आधी शटर उचकाकर वाइडिंग वायर, 4 लाख रुपए मूल्य की 10 रील कापर वायर, 6 मास्टर बॉक्स सहित अन्य लाखों रुपए का सामान ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की दुकान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच में लिया है।
इधर, आग से ढाई लाख के सामान जला
पहले यहां राजगढ जिले के खिलचीपुर के भोजपुर गांव के एक घर में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से करीब ढाई लाख रूपए की नगदी सहित कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जिनकी कीमत करीब एक लाख रूपए है जलकर खाक हो गया। जानकारी अनुसार भोजपुर निवासी टेलर मान खां मंसुरी की बेटी नजमा बी की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली थी। ऐसे में बेटी के शादी के लिए जुटाए करीब ढाई लाख रूपए और उनके दहेज के लिए खरीदा गृहस्थी का सामान उसने अपने घर में ही रख रखा था। शुक्रवार रात को मान खां सहित घर के सभी आठ सदस्य मकान के अगले हिस्से में सोए हुए थे।
इसी बीच रात करीब लगभग एक बजे घर के पिछले हिस्सें में आग लग गई। जिसमें जलकर बेटी की शादी के लिए जमा नगदी और सामान जलकर खाक हो गया। घर के पिछले हिस्सें से धुंआ और आग की रोशनी देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना मान खां को दी। लेकिन तब तक सब कुछ तबाह हो गया था। मान से मिली जानकारी के बाद सुबह भोजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार करवाया।