तीन विभाग बनाएंगे आंगनबाड़ी

जिले की 57 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी बनाने के लिए आई राशि
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2016, 11:19 PM IST
rajgarh
rajgarh

राजगढ़. किराए के भवनों में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केन्द्रों की समस्या को कम करने के लिए अब तीन विभाग मिलकर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराएंगे। पंचायत विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद जिले में 57 ग्राम पंचायतों में नए केन्द्र खोले जाएंगे। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बड़े भवन से लेकर किचन, बाउण्ड्रीवाल और पानी आदि की सुविधाएं शामिल रहेगी। काम तेजी से किया जाए।

इसके लिए जिला पंचायत द्वारा पंचायतों के खाते में छह-छह लाख रुपए डाल दिए है। प्रदेश में एक हजार आंगनबाड़ी केन्द्र बनाए जाने है। इनमें से राजगढ़ जिले में 57 केन्द्र बनाए जाएंगे। महिला बाल विकास द्वारा भवन के लिए दो लाख, पंचायत विभाग द्वारा चार लाख और मनरेगा के माध्यम से एक लाख 80 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस तरह नए आंगनबाड़ी केन्द्र सात लाख 80 हजार रुपए की राशि से पूरे होंगे। पंचायतों का चयन कर यह भवन कहां बनाना उचित रहेगा। इसके लिए पंचायतों ने शुरूआत कर दी है।

इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे भवन
खिलचीपुर की शेरपुरा, जैतपुराखुर्द, गूंगाहेड़ा, धामन्या, चमारी, नाटाराम, धुआंखेड़ी, ब्यावराकलां, गुर्जरखेड़ी, जामुनिया, दूंदाहेड़ी, राजगढ़ में पीपलबे, पडिय़ा, बांधपुर, टांडीकला, संवासड़ा, मांडाखेड़ा, पीपल्या, सुल्तानपुरा, कंवरपुरा, नेसड़ी, सरेड़ी, काचरी, झंझारपुर, नारायणघटा, हिरणखेड़ा, जीरापुर मेें गागोरनी, रामगढ़, कुंडालिया, बारोलिया, टपरियाखेड़ी, नाईहेड़ा, मांडाखेड़ी, तमोलिया, मोहन, कचनारिया, बानपुरा, सादलपुर, खारपा, भगोरी, झाड़मऊ, दुापाटिया शामिल है।

Published on: