गुरुवार को जहां कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए काफ ी देर तक काम बंद रखा
राजगढ़. पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा 22 जनवरी को ब्यावरा में दिए गए अभद्र बयान को लेकर भले ही गिरफ्तारी और जमानत की कार्रवाई हो गई हो, लेकिन अभी भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को जहां कर्मचारियों ने अपना विरोध जताते हुए काफ ी देर तक काम बंद रखा। वहीं शुक्रवार को अलग-अलग जगह से महिलाओं के संगठन कलेक्टर के समर्थन में आ गए। इसमें महिला कांग्रेस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाल चुनरिया गैंग शामिल थे। कलेक्ट्रेट में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलू दुबे के नेतृत्व में राजगढ़ ही नहीं बल्कि पचोर, ब्यावरा और अन्य जगह से महिलाएं राजगढ़ पहुंचीं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचीं।
आंदोलन की चेतावनी
उनका कहना था कि किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी सार्वजनिक रूप से करना गलत है। जिस तरह से मंच से पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव ने यह बयान दिया था उसी तरह वे सार्वजनिक मंच से माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर यह आंदोलन और बड़े स्तर पर किया जाएगा। करीब दो घंटे तक महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के पार्क में धरना दिया।
चौथे दिन ऑफिस पहुंचीं कलेक्टर: जिस दिन यह सारा बवाल हुआ था। उसी दिन से कलेक्टर कार्यालय नहीं आई थीं। शुक्रवार को निर्धारित समय पर वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं और वहां ऑफि स से जुड़े हुए कार्यों को पूरा किया। हालांकि यहां उन्होंने इस पूरे मामले में किसी भी तरह कुछ भी बोलने से इनकार किया।
लाल चूनर गैंग भी पहुंची कलेक्ट्रेट
झगड़ा प्रथा को खत्म करने के लिए तैयार की गई लाल चूनर गैंग भी मोना सुस्तानी और रचना भार्गव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने भी कुछ इसी तरह की मांग पुलिस के सामने रखी। यहां मोना सुस्तानी ने कहा बद्रीलाल यादव बुजुर्ग हैं लेकिन हर बार उनकी जुबान क्यों फि सलती है। क्या वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं। यदि ऐसा है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यूं टला भाजपा का कार्यक्रम
पूरे प्रदेश में माफि या पर हो रही कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों पर कांग्रेस की सरकार चुन-चुन कर कार्रवाई कर रही है ऐसे आरोप और राजगढ़ के मामले को लेकर ज्ञापन दिया जाना था। राजगढ़ में इसके लिए भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव होना था। लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलबर यादव और मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी के अनुसार राजगढ़ में भाजपा का विरोध प्रदर्शन 22 तारीख को जिले में एक आयोजन हो चुका है। ऐसे में इसे निरस्त कर दिया गया। वहीं कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के समर्थन में पहुंची महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया की यह कार्यक्रम महिलाओं के कार्यक्रम के तय होने के बाद बदल दिया गया।