CG Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान है। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपना (Election) प्रत्याशी घोषित कर दिया है और दोनों दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
CG Lok Sabha Election Update 2024: लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान है। कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है और दोनों दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले लोस क्षेत्र में इस बार तीन लाख मतदाता अधिक हैं। पिछले पांच साल में लोस क्षेत्र में 3 लाख मतदाता नए जुड़े हैं। नए मतदाताओें में महिला और युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है। पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर 1 लाख 11 हजार था। इस बार महिला और युवा मतदाता जिले के नए सांसद के भविष्य का फैसला करने में निर्णायक साबित होंगे।
राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया 8 विधानसभा को मिलाकर राजनांदगांव लोकसभा बना है। लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 65 हजार 175 है। महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 36 हजार 837 है। वहीं पुरुष मतदाता 9 लाख 23 हजार 29 है। लोस क्षेत्र में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
Lok Sabha Election 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में सभी 8 विधानसभा को मिला कर कुल मतदाता 15 लाख 25 हजार थी। इस बार मतदाताओें की संख्या 18 लाख 65 हजार से अधिक हो गई है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या 3 लाख से अधिक बढ़ चुकी है। बढ़े हुए मतदाताओं में 18 प्लस के युवा और महिलाओं की संख्या अधिक है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू को 1 लाख 11 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया था। इस बार कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने सांसद संतोष पांडेय पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना है। दोनों दल में कांटे का मुकाबला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में हार-जीत का अंतर काफी होने से महिला व युवा मतदाता काफी निर्णायक साबित होंगे।
Chhattisgarh Lok Sabha Election Dates 2024: प्रत्याशियों की घोषणा के बाद दोनों दल भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। एक ओर कांग्रेस सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी है। वहीं भाजपा भी सभी क्षेत्र में जनसंपर्क पर जोर दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी मैदान में उतरने से राजनांदगांव लोकसभा सीट पूरे छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल सीट हो गई है। दोनों प्रत्याशी अपने चुनावी एजेंडे के साथ मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। फिलहाल मतदाता दलहन-तिलहन फसल की कटाई व होली की तैयारी में लगे हुए हैं। होली त्योहार के बाद लोस क्षेत्र में प्रचार-प्रसार परवान चढ़ने की संभावना है। होली के बाद 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने का अंतिम तिथि है।
लोस क्षेत्र में कुल मतदाता -18,65175
महिला मतदाता की संख्या - 93,6837
पुरुष मतदाता की संख्या - 92,8329
पिछले लोकसभा में - 15 लाख 25 हजार थी
मतदाता की संख्या