15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ATM तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म

ATM Theft Attempt: छुईखदान के उदयपुर में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जांच में मशीन क्षतिग्रस्त मिली, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

2 min read
Google source verification
ATM तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म(photo-patrika)

ATM तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म(photo-patrika)

ATM Theft Attempt: छत्तीसगढ़ के छुईखदान थाना क्षेत्र के उदयपुर में ATM मशीन को तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 14 अप्रैल 2026 को ATM की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि ATM मशीन बंद पड़ी थी और लॉबी की लाइट भी बंद थी। जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मशीन को नुकसान पहुंचाकर चोरी का प्रयास किया है।

ATM Theft Attempt: पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

शिकायत के आधार पर छुईखदान थाना में अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया और तत्काल जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदेही की तलाश शुरू की।

तकनीकी और मुखबिर की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की। सूचना मिली कि आरोपी चंपालाल जांघेल पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, उपकरण भी बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ATM मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश करना स्वीकार कर लिया। घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त किए गए हैं।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी चंपालाल जांघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर, थाना छुईखदान को 14 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

समय रहते पुलिस की सक्रियता के चलते ATM से बड़ी रकम की चोरी की घटना टल गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए लगातार निगरानी और गश्त बढ़ाई जा रही है।