राजनंदगांव

खैरागढ़ क्षेत्र में दो दिनों में 371 हितग्राहियों को मिला स्मार्ट फोन

मोबाइल पाकर खुशी से झूम रहीं महिलाएं
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 1:30 PM IST
system
खुशी... मोबाइल मिलने के बाद महिलाओं में हर्ष का माहौल है।

राजनांदगांव / खैरागढ़. स्काई योजना के तहत नगरपालिका क्षेत्र में चल रहे संचार क्रांति योजना के तहत दो दिन में शहर के चार वार्डो के 371 हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया गया है। शहर में मोबाइल वितरण कार्य रविवार से प्रांरभ हुआ। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा, उपाध्यक्ष रामाधार रजक, कमलेश कोठले, पार्षदगण शिव रजक, शेषनारायण यादव, विनय देवंागन की उपस्थिति में मोबाइल का वितरण शुरू हुआ।

२४४९ हितग्राहियों को मिला स्मार्ट फोन
शहर के बीस वार्डो के 2449 हितग्राहियों को मोबाइल वितरण के लिए स्थानीय सांस्कृतिक भवन में पांच काऊंटर बनाए गए है। भीड़ और परेशानियों से बचने नपा पांच काउंटरो से मोबाइल का वितरण संबंधित वार्ड के पार्षदों की उपस्थिति में करा रही है। काउंटरों से पहले हितग्राहियों को मिले टोकन पर्ची को लेकर काउंटर पर्ची बनाई जा रही है। 5 काउंटरों में मोबाइल मिलने के बाद हितग्राहियों के मोबाइल को एक्टीवेट करने दो काऊंटर बनाकर वहां मोबाइल को चालू कराया जा रहा है।

थंब की परेशानी बरकरार
मोबाइल वितरण में हितग्राहियों को देने वाले आधार कार्ड के बाद मशीन में लगाने वाले थंब की परेशानी खैरागढ़ में भी बरकरार है। दो दिन में नौ हितग्राहियों का थंब नही हो पाया है जिसके कारण उन्हें मोबाइल वितरण में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि थंब नही मिलने वाले हितग्राहियों को पार्षद की अनुशंसा पर मोबाइल का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में नही पहुंच पाने वाले हितग्राहियों को भी आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता और सहायिकाओ के माध्यम से सूचना पहुंचाई जा रही है।

चार वार्डो के 371 हितग्राहियों को मिला
पहले दिन पिपरिया के वार्ड एक और दो सहित दूसरे दिन गंजीपारा और राजफेमली वार्ड के पात्र हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया गया। पिपरिया की आशा बाई ने बताया कि उन्होंने पहली बार मोबाइल का इस्तेमाल किया जबकि कांता यादव ने भी पहली बार खुद को मोबाइल मिलने पर खुशी जताई।


डोंगरगढ़ में मना मोबाइल त्योहार
डोंगरगढ़. भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना संचार क्रांति योजना के तहत डोंगरगढ़ हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने सहयोग प्रदान किया। वहीं तीसरे दिन हाई स्कूल केंद्र में 228 तथा कालका पारा के 248 हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया गया। नपा अधिकारी ने बताया कि मोबाइल वितरण में लगातार तेजी आ रही है लक्ष्य से अधिक मोबाइल का वितरण किया जा रहा है।

Published on: