राजनंदगांव

CG Crime: गांजा बिक्री करते एक महिला और युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

CG Crime: एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना गंज चौक के पास आरोपी महिला रजनी ढीमर गांजा रखकर बिक्री कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2025, 2:50 PM IST
CG Crime
CG Crime

CG Crime: अवैध रूप से शराब व गांजा की बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली चौकी पुलिस ने गौरी नगर फाटक के पास एक युवक और पुलिस ने गंज चौक के पास एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना गंज चौकके पास आरोपी महिला रजनी ढीमर गांजा रखकर बिक्री कर रही है।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी रजनी ढीमर पति श्रीधर ढीमर के पान ठेला की जांच की गई। ठेला के अंदर से 288 ग्राम गांजा बरामद कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई।

गौरी नगर फाटक के पास थैले में रखकर बिक्री

वहीं चिखली चौकी पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस गौरी नगर फाटक के पास पहुंची। आरोपी सलमान खान पिता घनश्याम सिंह निवासी गौरीनगर की तलाशी ली गई। आरोपी के पास से 691 ग्राम गांजा कीमती करीबन 6900 रुपए एवं गांजा बिक्री की रकम 200 रुपए बरामद कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Updated on:
10 Jan 2025, 2:50 PM IST
Published on: