
CG News: बस्तर जिले में गांजा की तस्करी के बाद शातिर तस्करों द्वारा गांजा की आसान निकासी के लिए अब उसकी तेल निकालकर तरल पदार्थ में परिवर्तन कर चरस के रूप में तस्करी का नया तरीका अपनाने लगे हैं। बोधघाट थानांतर्गत रेल्वे स्टेशन में गुरूवार की सुबह पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गांजा और चरस के साथ धर दबोचा है।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि काले रंग की टीशर्ट पहने एक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में अकेले बैठे होने की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। (chhattisgarh news) आरोपी रामा पांगी 42 वर्ष निवासी ग्राम पड़वा जिला कोरापुट द्वारा आपने पास रखे प्लास्टिक बोरी में घरेलू सामान होने की बात कही गई।
CG News: जिसकी तलाशी लेने पर बोरी में लगभग 2 किलोग्राम गांजा तेल (चरस) तथा 10 किलो गांजा पाई गयी। बरामद चरस और गांजा की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रामा पांगी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा जा रहा है।
Updated on:
10 Jan 2025, 12:38 PM IST
Published on:
10 Jan 2025, 12:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.