राजनंदगांव

असंग साहेब को देखने व सुनने उमड़ी भीड़

सत्संग का हुआ आयोजन
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 12:07 PM IST
system
असंग साहेब को देखने व सुनने उमड़ी भीड़

राजनांदगांव / सुरगी. संत असंग देव साहेब आस्था भजन टीवी चैनल के लोकप्रिय संत अपने अमृतवाणी से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाखों-करोड़ों भक्तों को सुमधुर अमृतवाणी से ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे हैं। इस दौरान राजनांदगांव जिले सहित आसपास के गांव के हजारों श्रद्धालुओं असंग साहेब को देखने व सुनने उपस्थितर रहे।

प्रवचन के माध्यम से दिया संदेश
असंग देव साहेब ने सत्संग प्रवचन में कहा कि मानव जीवन के बुझे दीपक को जला दे, अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाये व ब्रह्मचारी, त्यागी, वैरागी एवं संसार की मोह माया से अलग उसे संत कहते हैं। ढोंगी एवं वेशधारी बाबाओं से सावधान रहने की जरूरत है। सुखी एवं समृद्ध जीवन के लिए परस्पर प्रेम से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन बाते सदैव याद रखना चाहिए पहला जिसके घर में मूर्खों का कोई स्थान नहीं है, दूसरा जिस घर में अन्न का सम्मान एवं अन्न का अनादर नहीं किया जाता है, तीसरा जिसके घर में पति-पत्नि आपसी सलाह से रहते हैं उसके घर में सदैव लक्ष्मी का वास रहता है।

बताई नैतिकता की बात
उन्होंने कहा कि मनुष्य घर तो बना लेता है पर उस घर में कैसे रहना है यह नहीं सीख पाता, बोलना तो 2 वर्ष की उम्र में सीख जाता है, लेकिन 100 वर्ष की जिंदगी में कब क्या और कहां क्या बोले या नहीं बोले यह आता नही जिंदगी में, ढाई साल की उम्र में चलना आ जाता है, पैसा खो जाए तो फिर से प्राप्त किया जा सकता है लेकिन चरित्र खो जाएगा तो कभी लौटकर नहीं आएगा। नशा, व्यसन से मुक्त जीवन जीना चाहिए, अरबों-खरबों की संपत्ति तराजू की एक पलड़े पर रखी जाए दूसरे पलड़े पर भक्ति को रखा जाय तो भक्ति रूपी पलड़ा भारी होगा। मनुष्य को गुरूदेव की भक्ति करना चाहिये। इस अवसर सुनील साहू, मोजेश साहू, महेश, पुनू पटेल, मधु साहू, अगेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लिया।

Published on: