राजनंदगांव

Pushya Nakshatra 2024: धनतेरस और दीपावली से पहले कल पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, इस दिन जो भी वस्तु खरीदेंगे वह जीवनभर देगी बरकत

Pushya Nakshatra 2024: इस साल दीपावली की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से हो रही है। वहीं 31 अक्टूबर को दीपावली है। धनतेरस व दीपावली के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है।

2 min read

Pushya Nakshatra 2024: इस साल दीपावली की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से हो रही है। वहीं 31 अक्टूबर को दीपावली है। धनतेरस व दीपावली के पहले 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। ऐसे में दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में बाजार में जमकर खरीदी होने की उम्मीद है। बाजार में जमकर धन वर्षा होगी। पुष्य नक्षत्र व दीपावली को लेकर व्यापारियों में काफी खुशी देखी जा रही है।

इस साल फसल अच्छी होने व सरकारी कर्मचारियों के डीए बढ़ने व बोनस मिलने से इस साल दीपावली में बाजार गुलजार होने की उम्मीद है। दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र का योग होने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। व्यापारी दिवाली व पुष्य नक्षत्र को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। पुष्य नक्षत्र में खास कर लोग सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोटर बाइक की खरीदी करते हैं।

एक साथ बन रहा चार योग का महामुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित राज दुबे ने बताया कि पुष्य नक्षत्र का शुभ योग 24 अक्टूबर गुरुवार को सुबह सुर्योदय के साथ शुरु होगा और पूरे दिन रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि के योग भी बन रहे है। एक दिन में इतने शुभ योग होने से खरीदारी निवेश और नई शुरुआत के लिए महामुहूर्त बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इतने शुभ योग के प्रभाव से लंबे समय तक धन लाभ, सुख और समृद्धि मिलेगी। इस संयोग में सोना-चांदी के बर्तन, कपड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर प्रॉपर्टी की खरीदी फायदा देने वाला रहेगा। पुष्य नक्षत्र पर लोगों की पीतल के अलावा स्टील के बर्तन में अधिक मांग रहती है। वहीं लोग कम्प्यूटर व लैपटॉप की भी जमकर खरीदी करते हैं। नवरात्र में इस साल बाजार बहुत अच्छा रहा।

सराफा में भी रौनक बनी हुई

व्यापार जगत को पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। पुष्य नक्षत्र से सराफा बाजार, बर्तन बाजार, ऑटोमोबाइल सहित रेडिमेड कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की रौनक देखने को मिलेगी। वैसे तो सराफा बाजार में गणेश उत्सव से ही रौनक बन जाती है, लेकिन पुष्य नक्षत्र से दिवाली तक सराफा बाजार की सजावट अनोखी होती है। पुष्य नक्षत्र का संयोग बने तो यह घर-परिवार के लिए खरीदी जाने वाली हर वस्तु के लिए शुभदायी होता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी करना लाभदायक व अक्षय कारक बताया गया है। इस दिन सोना-चांदी की जमकर खरीदी होती है।

नवरात्र में जमकर हुई थी दो पहिया वाहनों की बिक्री

नवरात्र के दौरान इस साल दो पहिया वाहनों की जमकर खरीदी हुई थी। नवरात्र के दौरान शहर में करीब 1000 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं इस साल अच्छी बारिश से धान की बम्फर पैदावारी होगी। किसानों के चेहरों में खुशी। इसके कारण इस साल पुष्य नक्षत्र व दिवाली में बाजार में धन वर्षा की उम्मीद है। वहीं इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर ग्राहकों ने एलइडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर व अन्य आधुनिक उपकरणों खरीदारी करना शुरू कर दी है।

Published on:
23 Oct 2024 01:22 pm
Also Read
View All
नक्सल नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी… 1 करोड़ 5 लाख के इनामी रामधेर से केंद्रीय एजेंसियां करेंगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज!

CG Job Placement: रोजगार का सुनहरा अवसर, 100 से अधिक पदों पर आज हो रही भर्ती

Naxal Surrender: 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 महिलाएं भी शामिल

CG Tourism: जहां कभी गोलियों का साया था, अब गूंजेगी सैलानियों की कदमताल… डोंगरगढ़ के जंगल बनेंगे हिमाचल जैसी ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, तैयारी शुरू

पति, सास और रिश्तेदार ने मिलकर कर दी नवविवाहिता की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची साजिश, फिर… जानें कैसे हुआ खुलासा

अगली खबर