राजनंदगांव

CG News: सर्विस रोड के किनारे खुली पड़ी है बड़ी नालियां, दुर्घटना को न्योता

CG News: शहर से गुजरी सर्विस रोड के किनारे बने नाले के ऊपर बना प्लेटफार्म गायब हो गया है।

less than 1 minute read
CG News: सर्विस रोड के किनारे खुली पड़ी है बड़ी नालियां, दुर्घटना को न्योता

राजनांदगांव। CG News: शहर से गुजरी सर्विस रोड के किनारे बने नाले के ऊपर बना प्लेटफार्म गायब हो गया है। नाला जगह-जगह खुला हुआ है, जहां कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। जबकि निर्माण कंपनी अशोका बिल्डकॉन को सडक़ मरम्मत के लिए शासन की ओर से समय-समय पर बजट मिलता है। इसके बाद भी शहर से गुजरे सर्विस रोड के किनारे इस तरह खतरनाक ढंग से खुले गटर को ढकने ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इस तरह का दृश्य गांधी सभा गृह में जाने वाले मोड़ ओर उसके आगे ही देखने को मिल रहा है। इसके अलावा भी चार किमी की इस सर्विस रोड पर कुछ और जगहों पर नाले में बनाया गया प्लेटफार्म टूट चुका है। इसके अलावा कई जगहों पर प्लेटफार्म ही नहीं बताया गया है। सडक़ भी कुछ जगहों पर जर्जर हो चुकी है, जिसके मरम्मत में निर्माण कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मरम्मत के लिए पत्र व्यवहार किया जाएगा
नगर निगम के ईई यूके रामटेके का कहना है कि निर्माण कंपनी अशोका बिल्डकॉन को समय-समय पर सर्विस रोड व नालियों की मरम्मत करनी है। इसके लिए शासन की ओर से उन्हें बजट मिलता है। शहरी क्षेत्र में इस तरह नालों का प्लेटफार्म टूट चुका है, तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके मरम्मत के लिए निर्माण कंपनी को पत्र व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार निगम प्रशासन द्वारा ही मरम्मत करा दी जाती है, लेकिन फिलहाल उसके लिए निगम के पास बजट नहीं है।

Published on:
14 Nov 2023 10:17 am
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार

अगली खबर