राजनंदगांव

CG Accident: सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार, एक की मौके पर मौत

CG Accident: अनियंत्रित कार के सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक व्यक्ति को मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2025, 12:32 PM IST
CG Accident: सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार, एक की मौके पर मौत
सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलटी कार (photo Patrika)

CG Accident: रात के अंधेरे में धमधा मोड़ पर अनियंत्रित कार के सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक व्यक्ति को मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला गया। लेकिन दूसरा हाथ, पैर मारकर भी नहीं निकल पाया।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक खैरागढ़ से साल्हेकला जाने निकले ललित साहू 50 वर्ष अपने साथी अनिरूद्ध जंघेल के साथ कार में सवार थे। ग्राम संडी के पास गाड़ाडीह मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। पानी में उल्टी पड़ी कार से अनिरूद्ध जंघेल तो जैसे तैसे बाहर निकल गए।

लेकिन ललित कार में ही फंस कर रह गए। राहगीराें और मौके पर पहुँची पुलिस के जवानाें ने जैसे तैसे ललित को कार से मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहाँ जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल में अनिरूद्ध का इलाज जारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ललित साहू कार चला रहे थे।

Updated on:
21 Jun 2025, 12:32 PM IST
Published on: