30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा रोड रोलर, चालक की मौके पर मौत

CG Accident: रोड रोलर लेकर आ रहे राम सिंह ने जब ग्रेडर वाहन को पीछे आते देखा तो वह रोड रोलर को रोक दिया और नीचे उतरकर ग्रेडर वाहन को रोकने के लिए गुटका लगाने का प्रयास करने लगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 4 Jun 2025, 12:54 PM IST

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा रोड रोलर, चालक की मौके पर मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा रोड रोलर (Photo AI)

CG Accident: ब्रेक फेल ग्रेडर वाहन को घाट में पीछे आते देख रोकने के लिए गुटका लगाकर रोकने का प्रयास कर रहे रोड रोलर का चालक ग्रेडर वाहन के साथ 40 फीट नीचे गहराई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: Diesel Tanker Fire: NH पर अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर, चंद मिनटों में गाड़ी हुई स्वाहा, देखें Video…

बसंतपुर निवासी संगीता मरकाम ने बताया कि उसका पति राम सिंह पिता जय सिंह 40 वर्ष, करीब 20 वर्ष से नवीन एग्रो इंडस्ट्री में रोड रोलर चलाता था। एक जून को रोजाना की भांति ग्राम इदरी से रोड रोलर लेकर और उसका साथी सीताशरण काशी ग्रेडर वाहन लेकर सबाग जाने के लिए निकले थे, दोनों आगे-पीछे जा रहे थे। चांदो के चटनिया घाट में सीताशरण काशी के ग्रेडर वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 5935 का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी पीछे की ओर आने लगी।

पीछे से रोड रोलर लेकर आ रहे राम सिंह ने जब ग्रेडर वाहन को पीछे आते देखा तो वह रोड रोलर को रोक दिया और नीचे उतरकर ग्रेडर वाहन को रोकने के लिए गुटका लगाने का प्रयास करने लगा। ग्रेडर वाहन अनियंत्रित गति से पीछे की ओर आने लगी, यह देखकर सीताशरण जान बचाने के लिए नीचे कूद गया वहीं ग्रेडर वाहन के साथ राम सिंह करीब 40 फीट नीचे खाई में गिर गया। इसकी जानकारी सीताशरण ने राम सिंह के स्वजन को दी।

राहगीरों की मदद से राम सिंह को खाई से बाहर निकालकर चांदो स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, यहां से रेफर करने पर उसे बलरामपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां से भी आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के बाद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में रविवार की शाम 5.41 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग