राजनंदगांव

CG Accident: कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में 4 घायल

CG Accident: घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं चार घायल हैं। सभी को रात करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया..

less than 1 minute read

CG Accident: राजनांदगांव जिले के बॉर्डर से लगे बालोद जिला के देवरी थाना क्षेत्र के गिधवा चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पिओ अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं चार घायल हैं। सभी को रात करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां दंपती की मौत की पुष्टि डॉक्टर ने की। घायलों का इलाज जारी है। हादसा ड्राइवर को झपकी आने से होने की जानकारी सामने आई है।

CG Accident: लौट रहे थे रायपुर से

मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले के ग्राम मनकी में रहने वाले पुरुषोत्तम यादव (45) अपनी पत्नी जानकी यादव (40) बच्चों व मंडली के सदस्यों के साथ रामायण प्रतियोगिता में शामिल होने रायपुर के सरोना गए थे।

कार्यक्रम से वापस लौटते समय मंडली के साथियों को उनके गांव छोड़ते वापस मनकी लौट रहे थे। तभी गिधवा के पास उनकी तेज रतार स्कार्पिओ अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पुरुषोत्तम यादव व उसकी पत्नी जानकी यादव की मौत हो गई। वहीं स्कार्पिओ का चालक रुपेश कुमार सहित हर्ष कुमार साहू, किरन मानिकपुरी, हिना यादव रानू चुरेंद्र को चोटे आई हैं। जिसमें हर्ष की नाजूक स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

Updated on:
22 Jan 2025 02:41 pm
Published on:
22 Jan 2025 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर