राजनंदगांव

CG Fraud: फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरे की जमीन का सौदा, पटवारी, दलाल और किसान पर एफआईआर दर्ज

CG Fraud: इस बीच प्रार्थी अमीत जैन को तीनों के उपर शक हुआ और उक्त जमीन का सर्च कराया।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2024, 1:12 PM IST
CG Fraud

CG Fraud: राजनांदगांव में दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखा कर जमीन का सौंदा कर अग्रिम भुगतान के नाम पर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जमीन दलाल, अंजोरा के तात्कालीन पटवारी व किसान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार जैन पिता सुरेन्द्र कुमार निवासी जोनल मार्केट सेक्टर भिलाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि अंजोरा निवासी गोविन्द प्रसाद निर्मलकर, अंजोरा पटवारी तुलसीराम साहू एवं दलाल अजय कुर्रे निवासी-मरोदा टैंक भिलाई द्वारा मिलीभगत कर छल कपट कर जमीन बिक्री करने के नाम से 3 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया है कि अंजोरा निवासी गोविन्द्र निर्मलकर और पटवारी हल्का नम्बर-27/62 के पटवारी तुलसी राम साहू एवं दलाल अजय कुर्रे द्वारा मिलीभगत कर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज का निर्माण कर दूसरे की जमीन को गोविंद का जमीन बता कर 75 डिसमिल जमीन का प्रार्थी अमीत जैन से 6 लाख में सौदा तय कर एडवांस के रुप में 4 लाख रुपए लिया गया था।

इस दौरान जमीन का रजिस्ट्री की समयसीमा तय हुआ तो तीनों कहीं और होने के हवाला देकर टाल मटोल करने लगे। इस बीच प्रार्थी अमीत जैन को तीनों के उपर शक हुआ और उक्त जमीन का सर्च कराया। सर्च पर जानकारी हुई कि पटवारी कार्यालय अनुसार दी गई जानकारी गलत है। जमीन पर किसी किशन नाम के व्यक्ति का नाम दर्ज है और गोविन्द निर्मलकर का नाम खसरा पांच चाला के रिकार्ड में ही नहीं है।

इस बीच प्रार्थी द्वारा एडवांस दिए रकम 4 लाख रुपए वापस मांग की गई। जिसमें 1 लाख रुपए वापस किया गया। पुलिस मामले में आरोपी गोंविंद निर्मलकर, पटवारी तुलसी साहू और दलाल अजय कुर्रे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

Updated on:
5 Jul 2024, 1:12 PM IST
Published on: