1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Fraud: जमीन बेचने का झांसा देकर 4 लाख रुपए की हुई ठगी, दो पर 420 का केस दर्ज

CG Fraud: पुलिस ने मामले में दो लोगाें पर चारसौबीसी का केस दर्ज किया है। इसमें महिला भी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 29 Jun 2024, 11:10 AM IST

CG Fraud

CG Fraud: कोरबा में छह डिसमिल जमीन बेचने का झांसा देकर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो लोगाें पर चारसौबीसी का केस दर्ज किया है। इसमें महिला भी शामिल है।

बालकोनगर में रहने वाले एक व्यक्ति पहचार सुमन चौहान नाम की महिला से हुआ था। वर्ष 2018 से दोनों का एक-दूसरे घर आना-जाना था। सुमन चौहान ने बालको नगर में रहने वाले एल पापा राव उम्र 46 वर्ष को बताया कि उसका पति सुरेश चौहान जमीन खरीदी-बिक्री कार्य से जुड़ा है। इस बात को सुनकर राव ने सुमन चौहान से कहा कि वह भी मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहता है। तब सुमन चौहान ने बताया कि उसने ग्राम दादरखुर्द में छह डिसमिल जमीन खरीद रही है। जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें: CG gold fraud: दुकानदार को नकली चेन देकर 1.46 लाख का सोने का हार ले गए 2 युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस बात को सुनकर राव ने सुमन से कहा कि दादर में अगर जमीन मिले तो उसे बताना। तब सुमन ने बताया कि जिस स्थान पर वह जमीन खरीद रही है। वहां और जमीन खाली है। यह सुनकर राव उक्त जमीन को खरीदने के लिए तैयार हो गया और वह सुमन चौहान उसके पति सुरेश चौहान और एक अन्य व्यक्ति के साथ जमीन देखने के लिए दादर गया। बातचीत आगे हुई तो उमेश शर्मा ने सुमन शर्मा को जमीन बेचने की बात कही। यह सुनकर राव को भरोसा हो गया और जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया।

खरीदी की प्रकिया आगे बढ़ी और सभी पक्ष नोटरी के पास गए और उन्होंने एक स्टाम्प पेपर में एग्रीमेंट किया। इसके तहत एंग्रीमेंट के तुरंत बाद राव ने एक लाख रुपए सुमन चौहान को दिया और 10 हजार रुपए उमेश शर्मा को दिया। बाकी रुपए राव ने उमेश शर्मा के घर छोड़ने का वादा किया। तब सुमन चौहान ने बताया कि वह रुपए उमेश के घर पहुंचा देगी। उमेश शर्मा के पास बैंक खाता नहीं था। तब उसने अपने पिता का बैंक खाता रुपए डालने के लिए राव को दिया।

राव ने इस खाते में मई 2022 में एक लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर किया। साल गुजर गए लेकिन राव को जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई। तब उसे धोखाधड़ी का पता चला। उसने मामले की शिकायत बालकोनगर थाने में की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद केस दर्ज किया है। इसकी आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG Fraud News: मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1 करोड़ की ठगी, शातिर पति-पत्नी ने ऐसे अपने जाल में फंसाया…केस दर्ज

CG Fraud: दादर में जमीन खरीदने की चाहत में कई लोगाें ने गंवाई अपनी कमाई

ग्राम दादरखुर्द शहर से लगा हुआ है। वहां अक्सर लोग जमीन खरीदने की कोशिश करते हैं और दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। राव के साथ भी ऐसा ही हुआ। राव से पहले भी यहां जमीन लेने की कोशिश में कई लोग अपनी जीवन भर की कमाई गवां चुके हैं। कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। दादर में सक्रिय जमीन दलाल कई बार लोगों को सरकारी जमीन की भी रजिस्ट्री करते हैं।