सोने का हार ठगकर ले जाने वाले दोनों आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जगदंबा आभूषण भंडार में ठगी के दिन ही सदर रोड स्थित सीपी ज्वेलर्स में भी युवकों ने ठगी की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए।