राजनंदगांव

CG News: श्रीनगर में फंसे 30 लोग सकुशल लौटे, पूजा-अर्चना कर मनाई खुशी

CG News: पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई। इस दौरान राजनांदगांव से घुमने-फिरने के लिए जा रहे लोग भी पहलगाम के रास्ते पर ही थे।
less than 1 minute read
CG News: श्रीनगर में फंसे 30 लोग सकुशल लौटे, पूजा-अर्चना कर मनाई खुशी

CG News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमले के बाद श्रीनगर में फंसे राजनांदगांव जिले के 30 लोग सुरक्षित लौट आए हैं। ये लोग शनिवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस में दोपहर को 1 बजे लौटे हैं। उनके सकुशल लौटने पर घर में उनकी पूजा-अर्चना कर खुशी मनाई गई। करमतरा स्कूल के प्राचार्य राजेश शर्मा के साथ 30 सदस्यीय दल 16 अप्रैल को जमू कश्मीर की यात्रा पर रवाना हुआ। इसमें बच्चे, महिलाएं भी शामिल थीं।

इस बीच 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई। इस दौरान राजनांदगांव से घुमने-फिरने के लिए जा रहे लोग भी पहलगाम के रास्ते पर ही थे।

प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि, पहलगाम के हमले के बाद से उधमपुर से रवाना होने तक हमे सुरक्षा की चिंता खाए जा रही थी। सुरक्षित वापसी के लिए हमने भगवान से भी प्रार्थना की। श्रीनगर में बीते दिन मानसिक दबाव वाले रहे। सभी चिंतित थे।

लैंड स्लाइड के कारण फंसे

हमले की खबर के बाद उनकी यात्रा रोक दी गई, इसके बाद वे श्रीनगर लौट आए और दो दिन यहीं फंसे रहे। लैंड स्लाइड के बीच जमू के रास्ते पर जाम की स्थिति के बीच गुरुवार की शाम यह परिवार उधमपुर पहुंचा। जहां से वे सभी जमूतवी एक्सप्रेस से दुर्ग के लिए रवाना हुए। इस बीच शासन-प्रशासन के अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में रहे।

Published on:
27 Apr 2025 08:41 am