22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ban On Vehicles: राजनांदगाव में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा बैन, इन 10 मार्गो रहेगा VIP मूवमेंट, प्रसाशन ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

Heavy Vehicle Ban:प्रशासन ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी करते हुए 10 प्रमुख मार्गों को VIP मूवमेंट के लिए निर्धारित किया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहे।

2 min read
Google source verification
Ban On Vehicles

प्रसाशन ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी (Photo Patrika)

Traffic Advisory: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 22 जून को प्रस्तावित राजनांदगांव प्रवास एवं स्टेट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए शहर के भीतर भारी एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार 22 जून को प्रात: 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सुगम यातायात संचालन एवं आम जनता की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी।

नेशनल हाईवे पर रूट डॉयवर्ट

बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहारा ब्रिज बायपास से, खैरागढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गठुला मार्ग से तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से गुजरने वाले भारी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा एवं सीआईटी चौक बायपास से डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान शहर में भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नागरिकों के लिए विशेष रूट प्लान

सोमनी की ओर से आने वाले वाहन अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, पुराना बस स्टैंड चौक एवं महावीर चौक तक पहुंचकर यात्रियों को उतारेंगे। इसके बाद वाहन प्यारेलाल चौक होते हुए तुलसीपुर मार्ग से सिविल लाइन स्थित जालीखाता पार्किंग क्रमांक-11 तथा बलदेवबाग स्थित एबीस पार्किंग क्रमांक-10 में पार्क किए जाएंगे। तुमड़ीबोड़ की ओर से आने वाले वाहन 18 एकड़, अंबेडकर चौक, प्यारेलाल चौक एवं सिविल लाइन मार्ग से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंच सकेंगे।

खैरागढ़ रोड के लिए निगम कार्यालय

खैरागढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को नगर निगम कार्यालय के समीप यात्रियों को उतारना होगा, जबकि वाहनों की पार्किंग महारानी स्कूल पार्किंग क्रमांक-02 एवं म्युनिसिपल स्कूल मैदान पार्किंग क्रमांक-06 में की जाएगी। डोंगरगांव की ओर से आने वाले वाहन अंबेडकर चौक, प्यारेलाल चौक एवं सिविल लाइन मार्ग से होकर एबीस पार्किंग क्रमांक-10 एवं जालीखाता पार्किंग क्रमांक-11 में वाहन खड़े कर सकेंगे।

इन मार्गों से बचने की अपील

यातायात पुलिस ने बताया कि सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पीटीएस, अंबेडकर चौक, प्यारेलाल चौक, नया बस स्टैंड, महावीर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, स्पीकर निवास एवं राम दरबार मार्ग पर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए इन मार्गों का कम से कम उपयोग करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए अलग प्रवेश द्वार

सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रवेश चिखली ओवरब्रिज स्थित गेट नंबर-02 से होगा। उनके वाहनों की पार्किंग नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल क्रमांक-01 में की जाएगी। वहीं आम नागरिकों का प्रवेश सबेरा संकेत कार्यालय के सामने स्थित गेट नंबर-01 से रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग