राजनंदगांव

CG News: 15 लाख रुपए की चोरी या पुलिस के पकड़े गए आरोपी फर्जी, यह बड़ा सवाल..

CG News: राजनांदगांव शहर के केसर नगर में 10 दिन पहले एक सूने घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपए नकदी व 5 लाख के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था।

3 min read

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के केसर नगर में 10 दिन पहले एक सूने घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपए नकदी व 5 लाख के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था। पीड़ित प्रार्थी ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

पुलिस मामले में तत्परता दिखाते घटना के तीन दिन बाद चोरी घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन 15 लाख की चोरी में आरोपियों के कब्जे से मात्र 3300 रुपए नगदी ही बरामद की है। आरोपियों के पास से चोरी की मशरुका बरामद नहीं होने से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि चोरी फर्जी है या फिर आरोप में पकड़े गए आरोपी। फिलहाल पुलिस के पास दोनों सवालों का कोई जवाब नहीं है। पुलिस इस मामले में जांच चलने का हवाला दे रही है।

CG News: लिसिया कार्रवाई पर सवाल

गौरतलब है कि केशर नगर निवासी प्रार्थी दिनेश अग्रवाल ने 25 फरवरी को कोतवाली थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने गया हुआ था। इस बीच उसके सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा 10 लाख रुपए नगदी व 5 लाख के जेवरात चोरी का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु की और शिकायत के तीन दिन बाद 1 मार्च को चोरी के इस मामले में तीन आरोपी प्रतीक रजक पिता उमराव निवासी कन्हारपुरी, दुर्गेश निर्मलकर पिता खोमलाल निवासी देवरी जिला बालोद और उमेश खापेकर पिता राजेश निवासी नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से 3300 रुपए ही बरामद

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से सिर्फ 3300 रुपए नगदी व कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी ही बरामद करने का खुलासा किया गया है। जबकि प्रार्थी ने कुल 15 लाख की चोरी की शिकायत दर्ज कराया है। ऐसे में चोरी फर्जी है या पकड़े गए आरोपी, यह बड़ा सवाल है। सवाल इस लिए भी है कि इतने बड़े चोरी की शिकायत पर पुलिस रकम लेन-देन की जांच और जेवरात के रशीद बिना ही किसी सबूत के ही एफआईआर दर्ज कर ली है। या फिर पकड़े गए आरोपी प्रार्थी के घर चोरी की घटना में शामिल ही नहीं है। क्योकि आरोपियों के कब्जे से मशरुका बरामद ही नहीं हुआ हुआ है।

मामले की जांच जारी

सीएसपी राजनांदगांव के पुष्पेन्द्र नायक ने कहा की केशर नगर में 10 लाख नगदी व जेवरात चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड मेें लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ की गई है। चोरों द्वारा इतनी बड़ी रकम चोरी नहीं करने की बात कही गई है। मामले की जांच जारी है। मामले में किसी तरह की फर्जी शिकायत व जानकारी देने का खुलासा होने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेता के शराब मामले में कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में गिरतारी के दौरान मौके पर शराब जब्त नहीं होने के चलते न्यायालय ने भाजपा नेता को जमानत दे है और पुलिस को फटकार भी लगाई है। गौरतलब है कि सताह भर पहले भाजपा नेता दीपक चौहान द्वारा चुनाव के लिए शराब ले जाते समय रोके जाने पर धौंस दिखा कर सिपाहियों से गाली गलौज करने सोशल मीडिया में विडियो वायरल हुआ था।

इसके बाद सुकुलदैहान पुलिस आनन-फानन में भाजपा नेता चौहान पर आबाकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर उसे गिरतार कर न्यायालय में पेश किया था। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान भाजपा नेता के वाहन से शराब बरामद ही नहीं की गई थी और आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में सबूत नहीं होने पर न्यायालय ने दीपक चौहान को जमानत दे दी और पुलिस को फटकार लगाई है।

Updated on:
06 Mar 2025 01:59 pm
Published on:
06 Mar 2025 01:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर